फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   52 children with 61 women prisoners has released Jawahar Park

जवाहर बाग से गिरफ्तार हुईं 61 महिला 52 बच्चों के साथ हुईं रिहा

Sun, 26 Jun 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा Updated Sun, 26 Jun 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
52 children with 61 women prisoners has released Jawahar Park
jawahar bagh - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा

मथुरा के जवाहर बाग में हिंसा के बाद गिरफ्तार हुईं 61 महिलाओं और 52 बच्चों को किशोर सदन से रिहा कर दिया गया। बता दें, जवाहर बाग हिंसा के बाद गिरफ्तार 96 महिलाओं और 73 बच्चों को मथुरा से एटा जिला कारागार के किशोर सदन में शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन


इनमें से 14 बुजुर्ग महिला बंदियों को मथुरा वृद्ध सदन भेज दिया गया था। 21 महिलाओं और 22 बच्चों को उनके रिश्तेदर और परिवारीजन जमानत कराकर अपने साथ ले गए। बाकी महिला बंदियों के परिवारीजन गिरफ्तारी के डर से सामने नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने खुद पहल की और बंदियों के परिवारीजनों के फोन नंबर जुटा कर संपर्क साधा और उन्हें बुलाया। उन्हें जमानत के लिए तैयार किया। इसके बाद मथुरा एसडीएम कोर्ट से इनकी जमानत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर पीके सिंह और किशोर सदन की विशेष प्रभारी करुणेश कुमारी ने बताया कि शनिवार देर रात बाकी बची 61 महिला बंदियों और 52 बच्चों की जमानत आदेश मिलने के बाद शनिवार सुबह सभी को किशोर सदन से रिहा कर दिया गया।


महिला बंदियों और बच्चों के रिहा होने से जिला कारागार प्रशासन ने राहत की सांस ली है। रिहा होने वाली महिला बंदियों में पांच बिहार, छह मध्यप्रदेश और 50 महिलाएं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed