फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 die of heat stroke in Maharashtra, record temperatures in North India

मार्च में ही नौ राज्य लू की चपेट में, महाराष्ट्र में 5 की मौत

Fri, 31 Mar 2017 06:18 AM IST
amarujala.com-presented by:संदीप भट्ट
amarujala.com-presented by:संदीप भट्ट Updated Fri, 31 Mar 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
5 die of heat stroke in Maharashtra, record temperatures in North India

एजेंसी- नई दिल्ली/ मुंबई। मार्च अभी बीता भी नहीं कि सूरज की तपिश आंखें दिखाने लगी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत नौ राज्यों में पारा 40 के पार पहुंचने से महाराष्ट्र में ही पांच लोगों की मौत हो गई। सोमवार के बाद से ही नौ राज्य लू की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में लू चल रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों की स्थिति अभी से गंभीर होने लगी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के औरंगाबाद और सोलापुर जिलों में लू से लोगों की मरने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य के अकोला, वर्धा जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। अकोला में सर्वाधिक 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया वहीं ओडिशा के तितलागढ़ का तापमान 43.8 डिग्री पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं हरियाणा का नारनौल सबसे गर्म स्थान रहा जहां 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के कई जिलों में दूसरे दिन भी लू के थपेड़े चलते रहे और तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण अगले 24 घंटे तक इन जिलों में राहत की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के चुरू में सर्वाधिक 42.4 डिग्री जबकि बीकानेर में 41.8 डिग्री, कोटा में 41.6 डिग्री, बाड़मेर में 41.5 डिग्री और जयपुर में 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुष्क एवं गर्म हवाओं का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के सात जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात में भी कई स्थानों पर पिछले कई दिनों से तापमान 40-42 डिग्री के आसपास चल रहा है। अहमदाबाद में सर्वाधिक 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed