फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   471 Indian prisoners in Pakistan's custody, list handed to India

पाकिस्तान की कैद में हैं 471 भारतीय, पाक ने भारत को सौंपी कैदियों की सूची

Mon, 02 Jul 2018 06:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
471 Indian prisoners in Pakistan's custody, list handed to India
प्रतीकात्मक चित्र
भारत और पाकिस्तान ने रविवार को एक दूसरे की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सूची सौंपी है। इस सूची को इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच 21 मई, 2008 को हुए समझौते के मुताबिक साझा किया गया है। इस समझौते के तहत हर साल एक जुलाई और एक जनवरी को कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया जाता है।  
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पाकिस्तान ने 53 भारतीय नागरिक और 418 मछुआरों उनकी कैद में हैं, जिन्हें पाकिस्तानी जल सीमा में कथित तौर पर गैर-कानूनी ढंग से घुस जाने पर गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


भारत सरकार ने नागरिक कैदियों, भारतीय सैन्य कर्मिय़ों और मछुआरों को उनकी नावों के साथ जल्दी छोड़े जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस संदर्भ में, भारत ने पाकिस्तान से 9 भारतीय नागरिक कैदियों और 229 भारतीय मछुआरों की रिहाई में तेजी लाने के लिए कहा था, जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही, भारत ने बाकी कैदियों और मछुआरों को तत्काल छोड़े जाने और स्वदेश वापसी के लिए तुरंत कांसुलर पहुंच देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पहले ही पाकिस्तान के साथ मानवीय मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए बुजुर्गों, महिलाओं और मानसिक रूप से अस्वस्थ कैदियों तक पहुंच बनाने के लिए भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम का विवरण पहले ही साझा कर चुका है। इसके अलावा पाकिस्तान से यह भी अनुरोध किया गया है कि भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं की स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए मछुआरों के प्रतिनिधियों को यात्रा की अनुमति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed