{"_id":"5e4ede288ebc3ecf197d0b1f","slug":"40-union-ministers-to-visit-jammu-kashmir-in-april-to-get-information-about-development-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 केंद्रीय मंत्री अप्रैल में फिर करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, विकास योजनाओं की लेंगे जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
40 केंद्रीय मंत्री अप्रैल में फिर करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, विकास योजनाओं की लेंगे जानकारी
Fri, 21 Feb 2020 12:59 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:59 AM IST
सार
ये मंत्री केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रशासन द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं का जमीन पर क्रियान्वयन की जानकारी हासिल करेंगे, राजनीतिक मुद्दों के बारे में बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब 40 केंद्रीय मंत्री अप्रैल में फिर से जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। ये मंत्री केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रशासन द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का फैसला करेगा। ये प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने राज्य की यात्रा करने वाले 37 केंद्रीय मंत्रियों का अनुसरण करेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि करीब 40 केंद्रीय मंत्रियों का दूसरा बैच जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकता है।
विज्ञापन
दौरे की तिथियों और मंत्रियों के समूह को अभी तक तय नहीं किया गया है लेकिन ये दौरे संसद के बजट सत्र के खत्म होने के तत्काल बाद होंगे। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
पीएमओ मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देगा और हर मंत्री को एक खास जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि मुख्य फोकस कश्मीर घाटी पर रहेगा। पहले चरण में राज्य का दौरा करने वाले कुछ मंत्री इस बार के प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल किए जाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि ये मंत्री केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रशासन द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं का जमीन पर क्रियान्वयन की जानकारी हासिल करेंगे। ये मंत्री राजनीतिक मुद्दों के बारे में बात नहीं करेंगे। राज्य के दौरे पर जाने वाले मंत्री स्थानीय नागरिकों से बात कर सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली आपूर्ति, अकादमिक संस्थानों के संचालन संबंधी जानकारी लेंगे।