फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 trains cancelled: due to very low passenger, North-Western Railway took steps

40 ट्रेनें रद्द: यात्री बहुत कम होने के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे ने उठाया कदम

Tue, 27 Apr 2021 09:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Apr 2021 09:18 PM IST
सार

महामारी का रेलवे पर भी बुरा असर पड़ा है। पहले से ही बहुत कम ट्रेनें चल रही हैं और अब दूसरी कोरोना लहर के कारण ट्रेनें निरस्त करना पड़ रही हैं। 
 

विज्ञापन
40 trains cancelled: due to very low passenger, North-Western Railway took steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण जनजीवन पर भी बहुत असर पड़ा है। कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे कदमों से आवाजाही भी कम हुई है। इसी कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 40 रेलसेवाएं आगामी अग्रिम आदेश तक रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्रियों के कारण 40 रेलसेवाओं को निरस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें रद्द
उत्तर-पश्चिम रेलवे की जिन ट्रेन को रद्द किया गया है उनमें जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर मंगलवार से न तो दिल्ली जाएगी और न ही आएगी। इसके अलावा बठिण्डा -लालगढ स्पेशल, लालगढ-अबोहर स्पेशल, अबोहर-जोधपुर स्पेशल, जैसलमेर-लालगढ स्पेशल, भिवानी-मथुरा स्पेशल व श्रीगंगानगर-रेवाडी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। ये सभी ट्रेन अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण मध्य रेलवे ने रद्द की ये ट्रेनें
नरसापुर से निदादावोलू,   निदादावोलु से नरसापुर,  सिकंदराबाद से बीदर,  बीदर से हैदराबाद,  सिकंदराबाद से कुरनूल सिटी,  कुरनूल सिटी से सिकंदराबाद, मैसूर से रेनिगुन्टा,  रेनिगुन्टा से मैसूर, सिकंदराबाद से मुंबई एलटीटी, मुंबई एलटीटी से सिकंदराबाद। 


इनके अलावा मुंबई-मनमाड-मुंबई स्पेशल, मुंबई-पुणे-मुंबई स्पेशल, पुणे-नागपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, नागपुर-पुणे त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, मुंबई-नागपुर स्पेशल भी निरस्त की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed