फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 thousand houses destroyed in Assam floods many villages affected by heavy rains in Maharashtra Latest News Update

Heavy Rain-Flood: असम बाढ़ में अब भी छह लाख से ज्यादा लोग फंसे, महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई गांव प्रभावित

Sat, 09 Jul 2022 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

हिंगोली जिले में बीते 48 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश से आसना नदी में बाढ़ आ गई। इससे उसका पानी गांव और खेतों में घुस गया है। जिले के वसमत तहसील के बालापुर, डोंगरकडा, बारंगा, गिरगांव और कुरंदा गांव में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन
40 thousand houses destroyed in Assam floods many villages affected by heavy rains in Maharashtra Latest News Update
बारिश (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 30 से 40 हजार घर बर्बाद हुए हैं। सरमा ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के दौरान शुक्रवार को उन्हें यह आंकड़ा बताया और केंद्र की ओर से मदद की मांग की। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, अभी भी 6,27,874 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। शुक्रवार को यह आंकड़ा 8,88,177 पर था। इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों के 27 राजस्व मंडलों के कुल 506 गांव अभी भी बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र में बीते दो दिनों से जारी भारी बारिश से मराठवाड़ा और विदर्भ के तीन जिले गढ़चिरोली, नांदेड और हिंगोली बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, हिंगोली व नांदेड़ में बारिश का तांडव ऐसा रहा कि तीन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। यहां बचाव कर्मियों ने 200 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 
विज्ञापन

 
सरमा ने केंद्र से आर्थिक मदद मांगी
सरमा ने शाह से बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से एक अग्रिम राशि जारी करने का अनुरोध किया, ताकि जिनके घर गंभीर या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी मदद की जा सके। शाह से मुलाकात के बाद सरमा ने पत्रकारों से कहा, चूंकि आंकलन करने वाली केंद्रीय टीम ने असम की बाढ़ को ‘गंभीर’ माना है। उन्होंने राज्य के लोगों की मदद के लिए केंद्र से आर्थिक मदद मांगी है। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हमारी मांग पर ध्यान दिया जाएगा और जल्द ही उचित राशि दी जाएगी। सरमा ने कहा, राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का वास्तविक आंकड़ा जल्द जारी करेगा ताकि उसे पैकेज मांगने के बजाय सटीक राशि मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंगोली व नांदेड़ में तीन गांव बाढ़ में बहे
हिंगोली जिले में बीते 48 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश से आसना नदी में बाढ़ आ गई। इससे उसका पानी गांव और खेतों में घुस गया है। जिले के वसमत तहसील के बालापुर, डोंगरकडा, बारंगा, गिरगांव और कुरंदा गांव में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सबसे ज्यादा असर कुरुंदा गांव को हुआ है। राहत व बचाव विभाग की ओर से कहा गया है कि हिंगोली और नांदेड में बारिश से प्रभावित करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

शिंदे ने दिल्ली से किया कलेक्टर को फोन
इस बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को हिंगोली के कलक्टर को फोन करके गांव वालों को सुरक्षित निकालने और अस्थायी आश्रय में स्थानांतरित करने के लिए उचित प्रबंध के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के और दल तैनात करने का आदेश दिया। 


अगले चार दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक कोकण और मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उड़ीसा और आसपास के क्षेत्र के समुद्र में दबाव कम होने से भारी वर्षा की संभावना बनी है। इसके मद्देनजर मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर लाल झंडे लगाए गए हैं ताकि कोई इससे आगे न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed