फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 Lakh 45 Thousand road accidents claimed 1 Lakh 52 Thousand lives, NCRB Data

4.45 लाख सड़क हादसों ने ले ली 1.52 लाख की जान, राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे खतरनाक

Fri, 10 Jan 2020 11:13 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 10 Jan 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
4 Lakh 45 Thousand road accidents claimed 1 Lakh 52 Thousand lives, NCRB Data
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter

सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की भीड़ के बीच हादसों की तादाद और उसमें हताहत होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 2018 में देश में 4,45,514 सड़क हादसे हुए, जिसमें 1,52,780 लोगों की मौत हो गई। गली, मोहल्ले और शहरों की सड़कों से ज्यादा खतरनाक राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलना साबित हुआ है। बृहस्पतिवार को एनसीआरबी द्वारा जारी एडीएसआई रिपोर्ट के मुताबिक 2017 की अपेक्षा 2018 में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 2700 बढ़ गई।

विज्ञापन


एक साल गिरावट के बाद बढ़े आंकड़े
2017 में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में करीब एक हजार की कमी आई थी। माना जा रहा था कि सख्त यातायात नियमों की वजह से ऐसा हुआ लेकिन लेकिन 2018 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.53 लाख के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन

 
वर्ष मौत
2014 1,41,526
2015 1,48,707
2016 1,51,801
2017 1,50,093
2018 1,52,780

उत्तर प्रदेश ने 22 हजार की जान गई
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मौत के आंकड़ा भी सर्वाधिक है। एक साल में यहां 22541 की मौत हुई। वहीं, तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में कम आबादी के बावजूद सड़कों हादसों में ज्यादा मौतें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य मौत
उत्तर प्रदेश 22541
महाराष्ट्र 13863
तमिलनाडु 12216
हरियाणा 5429
हिमाचल प्रदेश 1077
जम्मू-कश्मीर 986
पंजाब 4738
दिल्ली 1734
उत्तराखंड 1073
चंडीगढ़ 101
देश में कुल 152780

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed