फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3rd Global Re-Invest 2020 Increasing efficiencies in Solar PV and wind modules is bringing down prices RK Singh, Minister of State

3rd Global Re-Invest 2020 : राज्य मंत्री बोले- सौर ऊर्जा और विंड मॉड्यूल्स से कीमतों में कमी आई

Sat, 28 Nov 2020 11:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 28 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
3rd Global Re-Invest 2020 Increasing efficiencies in Solar PV and wind modules is bringing down prices RK Singh, Minister of State
R K Singh

भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर. के. सिंह ने कहा कि सोलर पीवी और विंड मॉड्यूल्स की बढ़ती क्षमता के चलते कीमतों में कमी आ रही है। वहीं ऊर्जा तक पहुंच बढ़ी है, जो जीवन के बेहतर मानकों का समर्थन कर रही है। राज्य मंत्री ने यह बात शनिवार को ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट मीटिंग एंड एक्सपो (री-इन्वेस्ट 2020) में कही।

विज्ञापन

 

भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर. के. सिंह ने तीसरे ग्लोबल री-इन्वेस्ट बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है और सबसे बड़ी ऊर्जा पहुंच विस्तार योजना का संचालन कर रहा है। हमने देशभर में प्रत्येक घर को एक एकीकृत ग्रिड से जोड़ा है और हम जी-20 समूह के देशों में एकमात्र राष्ट्र हैं, जो अपनी कार्यवाहियों की वजह से वैश्विक तापमान में वृद्धि दर को 2 डिग्री सेल्सियस के भीतर रखने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, भारत में नवीकरणीय ऊर्जा सस्ता हो रहा है और मैं सभी मुख्यमंत्रियों को इस शानदार काम के लिए बधाई देना चाहता हूं, लेकिन काम अभी शुरू ही हुआ है और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपसी सहयोग की जरूरत होगी। हमें विद्युत उत्पादन में नवीकरणीय ऊर्जा को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करने की जरूरत है।
 

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीसरे ग्लोबल री-इन्वेस्ट 2020 की वर्चुअल बैठक में कहा कि विदेशी निवेशक या स्वयं निवेश कर सकते हैं या फिर अक्षय ऊर्जा आधारित बिजली उत्पादन परियोजनाओं की स्थापना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग करने को एक भारतीय भागीदार बन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed