फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   39 lakh people affected by floods in Assam, 74 killed

असम में बाढ़ से 39 लाख लोग प्रभावित, अब तक 74 की मौत

Thu, 25 Jul 2019 02:00 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
39 lakh people affected by floods in Assam, 74 killed
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य में छह और लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 74 पहुंच गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य के 20 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन


इन जिलों के 73 राजस्व सर्किल में 2933 गांवों में बाढ़ आ असर है। बाढ़ से 38.82 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर अभी भी भी खतरे के निशान से ऊपर है।  
विज्ञापन

मुंबई में फिर बारिश ने किया जीवन प्रभावित

करीब एक पखवाड़े के बाद मुंबई में मंगलवार देर रात से एक बार फिर तेज मानसूनी बरसात का दौर शुरू हुआ, जो बुधवार को पूरे दिन चला। इससे आर्थिक राजधानी का जनजीवन फिर बुरी तरह प्रभावित हुआ। निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भरा, जगह-जगह ट्रैफिक जाम हुआ और लोकल रेलों की रफ्तार धीमी पड़ गई। 

बुधवार को सांताक्रूज वेधशाला में जहां 12 घंटों में 84 मिमी मीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई, वहीं दक्षिण मुंबई के कोलाबा में छह घंटे में 174 मिमी पानी बरसा। दादर, कुर्ला और हिंदमाता बारिश में अधिक प्रभावित हुए। सायन स्टेशन पर पटरियां डूब गईं। मौसम विज्ञानियों ने मुंबई में आगामी 26 से 28 जुलाई तक निरतंर और कहीं कहीं मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed