फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   39 FIR against Subramanian Swamy for commenting on Rahul Gandhi

सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ 39 FIR दर्ज, राहुल गांधी पर कही थी यह बात

Wed, 10 Jul 2019 04:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 10 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
39 FIR against Subramanian Swamy for commenting on Rahul Gandhi
सुब्रमण्यम स्वामी

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ 39 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। यह एफआईआर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव और पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख सुशील शर्मा ने भी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की थी। शर्मा ने सीआरपीसी की धारा 357 (3) के तहत एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा था। 

विज्ञापन

स्वामी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता 

दरअसल सुब्रमण्यनम स्वामी ने कथित रूप से राहुल पर नशीले पदार्थ लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनपर भड़के हुए हैं। मामले पर शिकायतकर्ताओं ने अपने परिवाद में कहा है कि, सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 505 सार्वजनिक अपमानित करने वाले बयान) और आईपीसी की धारा 511 के तहत केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ मोर्चा भी खोल था। हाल ही में उन्होंने स्वामी के खिलाफ उनके निवास पर प्रदर्शन किया था। स्वामी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और झूठे आरोप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर ‘सुब्रमण्यम स्वामी होश मे आओ, सुब्रमण्यम स्वामी माफी मांगो, सुब्रमण्यम स्वामी हाय-हाय’ के नारे लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed