{"_id":"68b0413fe9b7c12c0904acde","slug":"39-crpf-personnel-were-awarded-the-honor-for-their-unwavering-loyalty-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: असाधारण सेवा और वीरता के लिए सीआरपीएफ के 39 कर्मी सम्मानित, दिल्ली में इन पदकों से किया गया सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: असाधारण सेवा और वीरता के लिए सीआरपीएफ के 39 कर्मी सम्मानित, दिल्ली में इन पदकों से किया गया सम्मान
Thu, 28 Aug 2025 05:17 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:17 PM IST
सार
नई दिल्ली में गुरुवार को सीआरपीएफ के कार्मिकों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ 39 कर्मियों को अटूट निष्ठा, उनकी बहादुरी और बल की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शौर्य ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, वसंत कुंज, नई दिल्ली में गुरुवार को सीआरपीएफ के कार्मिकों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बल के 39 कर्मियों को अटूट निष्ठा, उनकी बहादुरी और बल की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने के लिए सम्मान से नवाजा गया है। इन कार्मिकों ने विभिन्न जगहों पर असाधारण सेवा, वीरता और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण वशिष्ठ, विशेष सचिव (आन्तरिक सुरक्षा) ने पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान किया।
विशेष सचिव (आन्तरिक सुरक्षा) प्रवीण वशिष्ठ ने इस अवसर के महत्व को रेखांकित करते हुए पदक विजेताओं के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। इस समारोह के दौरान कुल 39 कर्मियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
इन-इन पदकों से किया गया सम्मानित
इनमें आतंकवादियों और माओवादियों के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्यों के लिए 10 वीरता पदक, कर्तव्य के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाली असाधारण सेवा के लिए 27 सराहनीय सेवा पदक और खुफिया जानकारी एकत्र करने में उनके असाधारण योगदान के लिए 2 असाधारण आसूचना कुशलता पदक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Report: भारत के प्रदूषण में 40 फीसदी कटौती हुई तो उम्र में होगी दो साल की बढ़ोतरी, EPIC रिपोर्ट में बड़ा दावा
सीआरपीएफ कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान
ये पदक, पुरस्कार विजेताओं की अटूट निष्ठा, उनकी बहादुरी और बल की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने में उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रमाण हैं। यह समारोह उनकी प्रतिबद्धता को स्वीकार करने और दूसरों को उनका अनुकरण करने के लिए प्रेरित करने का एक गौरवपूर्ण अवसर बना है। इतना ही नहीं, यह अलंकरण समारोह राष्ट्र की सेवा में निरन्तर तत्पर अपने उत्कृष्ट कार्मिकों की कार्यकुशलता और समर्पण का उत्सव मनाने के लिए सीआरपीएफ की प्रतिबद्धता को भी परिलक्षित करता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 'सेवा और निष्ठा' के अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। यह बल राष्ट्र के विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है।