{"_id":"58befbbb4f1c1b6d43dc5b10","slug":"33-sub-quota-introduced-for-women-in-railway-catering-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रेलवे ने किया यह विशेष प्रावधान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रेलवे ने किया यह विशेष प्रावधान
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Mar 2017 06:58 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल परिसर में फूड स्टॉल के आवंटन में महिलाओं को 33 फीसदी का सब-कोटा मिलेगा। नई कैटरिंग पॉलिसी के तहत रेलवे ने इसका विशेष प्रावधान किया है। हाल ही में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इसे जारी किया है। रेल बजट 2016-17 में नई कैटरिंग पॉलिसी की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कैटरिंग यूनिट में महिलाओं को आरक्षण देने का उद्देश्य उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना है। रेलवे का कैटरिंग पीएसयू आईआरसीटीसी नई नीति के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, नई नीति के तहत आरक्षित कैटरिंग स्टॉल में से महिलाओं को 33 फीसदी का सब-कोटा दिया जाएगा। इस समय 25 फीसदी छोटी कैटरिंग यूनिटें एससी (छह फीसदी), एसटी (4 फीसदी), बीपीएल (तीन फीसदी), ओबीसी (तीन फीसदी), अल्पसंख्यक (तीन प्रतिशत), स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (चार फीसदी) और दिव्यांगों (दो फीसदी) के लिए आरक्षित हैं। वहीं अन्य श्रेणी के स्टेशनों में 49.5 प्रतिशत कैटरिंग यूनिटें आरक्षित हैं। ये एससी (12 फीसदी), एसटी (8 फीसदी), ओबीसी (20 फीसदी) और अल्पसंख्यकों (9.5 फीसदी) को आवंटित की जाती हैं।
विज्ञापन
नई नीति के तहत सभी श्रेणी के स्टेशनों में छोटी कैटरिंग यूनिटों की सभी श्रेणियों में से महिलाओं को 33 फीसदी का सब-कोटा दिया जाएगा। इस प्रावधान से रेलवे यह सुनिश्चित करेगा कि महिलाओं की भागीदारी किसी भी निर्धारित स्तर से कम न हो।
आईआरसीटीसी के अधिकारी ने कहा, महिलाओं के लिए सभी श्रेणी में सब-कोटा से बड़े स्टेशनों पर महिलाओं के लिए कम से कम आठ प्रतिशत स्टॉलों का आवंटन सुनिश्चित होगा। वहीं अन्य श्रेणी के स्टेशनों पर 17 फीसदी स्टॉल आवंटित हो सकेंगे।