{"_id":"596b9d6f4f1c1b167c8b4611","slug":"300-crores-deposited-in-jan-dhan-accounts-after-the-first-seven-months-of-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद 7 महीनों में जन धन खातों में जमा हुए 300 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के बाद 7 महीनों में जन धन खातों में जमा हुए 300 करोड़ रुपये
amarujala.com- Submitted By- अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन धन खातों में जमा राशि में अप्रत्याशित तौर पर वृद्धि देखी गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जन धन खातों में जमा राशि 64,564 करोड़ हो चुकी है, जिसमें नोटबंदी के सात महीनों बाद ही 300 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना, ‘प्रधानमंत्री जन-धन योजना’ (पीएमजेडीवाई) का लक्ष्य औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के तहत अब तक बैंकिंग से ना जुड़ पाए इलाकों को जोड़ना है। पीएमजेडीवाई के तहत आप बैंक खातों को शून्य राशि पर खोल सकते हैं। एक आरटीआई आवेदन से प्राप्त हुए वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल के जून तक पीएमजेडीवाई खातों की संख्या लगभग 28.9 करोड़ थी।
विज्ञापन
इनमें से 23.27 करोड़ खाते सार्वजनिक बैंकों में थे जबकि 4.7 करोड़ खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में और 92.7 लाख खाते निजी बैंकों में थे। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इन खातों में कुल जमा राशि 64,564 करोड़ रुपये थी। इनमें सार्वजनिक बैंकों में 50,800 करोड़, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 11,683.42 करोड़ और निजी बैंकों में 2,080 करोड़ रुपये की राशि थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा में जानकारी दी थी कि 16,2016 को कुल 25.58 करोड़ पीएमजेडीवाई खाते थे, जिनमें कुल जमा राशि 64,252.15 करोड़ थी। इसका मतलब है कि 16 नवंबर, 2016 से 14 जून, 2017 के दौरान जन धन खातों में कुल 311.93 करोड़ रुपये जमा हुए।