{"_id":"635011a2dbab750bed36aaba","slug":"3-workers-killed-many-injured-in-ac-compressor-blast-rashtriya-chemicals-and-fertilisers-plant-in-raigad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में आरसीएफ प्लांट में जोरदार धमाका, तीन की मौत और कई जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में आरसीएफ प्लांट में जोरदार धमाका, तीन की मौत और कई जख्मी
Wed, 19 Oct 2022 11:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) प्लांट में धमाका होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां के एसी कंप्रेसर में विस्फोट हुआ है। हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। तीन अन्य मजदूरों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
रायगढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ मिस्त्री मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर अलीबाग के थल में आरसीएफ संयंत्र के एक एसी की मरम्मत कर रहे थे। शाम करीब 4:45 बजे एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आगे जांच जारी है। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन