फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 out 10 terrorist killed in Gujarat

गुजरात में घुसे 10 में से तीन पाक आतंकी ढेर 

Wed, 16 Mar 2016 05:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 05:33 AM IST
सार

  • प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हमला करने की फिराक में थे
  • पाकिस्तानी आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं

विज्ञापन
3 out 10 terrorist killed in Gujarat
आतंकवादी

विस्तार

सुरक्षा एजेंसियों ने गुजरात में घुसे 10 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों में से तीन को मार गिराने में बड़ी कामयाबी पाई है। हाल ही में समुद्र के रास्ते गुजरात में घुसे ये आतंकवादी देश में बड़े हमले करने की फिराक में थे।

विज्ञापन


शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को पिछले शुक्रवार को गुजरात में मार गिराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाकी सात पाकिस्तानी आतंकवादियों के छिपे होने के ठिकाने की पहचान कर ली गई है और उनका खात्मा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हमला करने की फिराक में थे

3 out 10 terrorist killed in Gujarat
somnathji

उन्होंने बताया कि सभी संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं, जो सात मार्च को शिवरात्रि के अवसर पर गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हमला करने की फिराक में थे।

इसके अलावा इन आतंकियों ने देश के अन्य स्थलों पर भी वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई थी। मालूम हो कि समुद्र के रास्ते पाकिस्तानी आतंकियों के गुजरात में घुसने की खुफिया जानकारी मिलने के फौरन बाद केंद्र सरकार ने चार एनएसजी की टीमों को गुजरात के लिए रवाना कर दिया था।

इन टीमों को गुजरात के अलग-अलग कई स्थानों पर लगाया गया था। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने गुजरात और सभी मेट्रो स्थलों को अलर्ट कर दिया था। इसके अलावा संवेदनशील औद्योगिक और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed