{"_id":"59ff66664f1c1b59678b9cf8","slug":"3-lok-sabha-members-nominated-to-press-council-of-india-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा के तीन सांसद प्रेस काउंसिल के सदस्य बनाए गए ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा के तीन सांसद प्रेस काउंसिल के सदस्य बनाए गए
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन के तीन सांसदों टीजी वेंकटेश बाबू, मीनाक्षी लेखी और प्रताप सिम्हा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के लिए मनोनीत किया है। पीसीआई कानून के मुताबिक, परिषद में अध्यक्ष सहित 28 सदस्य होते हैं।
विज्ञापन
इनमें में से पांच सदस्य सांसद होते हैं, जिनमें तीन लोकसभा के होते हैं, जिन्हें स्पीकर मनोनीत करते हैं और दो राज्यसभा के सांसद होते हैं और उनका मनोनयन राज्यसभा के चेयरमैन करते हैं। सुमित्रा महाजन द्वारा मनोनीत मीनाक्षी और प्रताप भाजपा के, जबकि बाबू अन्नाद्रमुक के सांसद हैं।
विज्ञापन