फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3.45 lakh families in Delhi got Ayushman card, 1.67 lakh elderly got free treatment facility

Health: दिल्ली में 3.45 लाख परिवारों को मिला आयुष्मान कार्ड, 1.67 लाख बुजुर्गों को मिली मुफ्त इलाज की सुविधा

Wed, 11 Jun 2025 10:08 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 10:08 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय साबित हुई है। लोगों को इससे महंगे इलाज को मुफ्त कराने का लाभ मिल रहा है। लोग इसके अंतर्गत दिल्ली के 60 प्राइवेट और 25 सरकारी अस्पतालों समेत 85 अस्पतालों में मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
3.45 lakh families in Delhi got Ayushman card, 1.67 lakh elderly got free treatment facility
मंत्री पंकज कुमार सिंह  - फोटो : ANI

विस्तार

 पिछली सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया। दिल्ली के लोगों के बीच यह योजना कितनी सफल हो रही है, इसका पता इसी बात से चलता है कि सरकार के सत्ता में आने के सौ दिनों के अंदर ही राजधानी के 3.45 लाख गरीब परिवारों ने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है। इन परिवारों को देश के किसी भी अस्पताल में दस लाख रूपये तक मुफ्त इलाज कराने की सुविधा रहेगी। इसके साथ-साथ राजधानी के 1.67 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं।     
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय साबित हुई है। लोगों को इससे महंगे इलाज को मुफ्त कराने का लाभ मिल रहा है। लोग इसके अंतर्गत दिल्ली के 60 प्राइवेट और 25 सरकारी अस्पतालों समेत 85 अस्पतालों में मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेहद कम समय में 3.45 लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य कार्ड जारी होना दिल्ली सरकार के कुशल रणनीति और स्वास्थ्य सेवा के प्रति लोगों के भरोसे का प्रमाण है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होंगे आरोग्य मंदिर
स्थानीय स्तर पर लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा हेतु दिल्ली में 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में समुचित संख्या में आरोग्य मंदिर बनाए जाने की योजना है। 34 के करीब आरोग्य मंदिरों की शुरुआत 14 जून से होने जा रही है। इससे लोग अपने घरों के आसपास ही छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed