फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2764 childcare homes have no adequate measures to prevent abuse of children, says Government report

चिंताजनक: देश के 2764 बाल गृहों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार रोकने को नहीं हैं पर्याप्त उपाय

Mon, 16 Nov 2020 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2020 07:39 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार की सोशल ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई जानकारी
  • देश के 7163 बाल गृहों में से 2764 में है पर्याप्त उपायों का अभाव
  • 1504 बाल गृहों में बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा भी मौजूद नहीं
  • 434 बाल गृहों में शौचालय और स्नानागार में निजता का ध्यान नहीं

विज्ञापन
2764 childcare homes have no adequate measures to prevent abuse of children, says Government report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

देश के 2764 बाल गृह संस्थानों में बच्चों को शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं हैं, जिससे बच्चों को गहरे आघात की समस्या से गुजरना पड़ता है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से जारी सोशल ऑडिट रिपोर्ट में दी गई है। यह संख्या देश के कुल बाल गृहों की करीब 40 फीसदी है। 

विज्ञापन


देश के सभी बाल गृहों के लिए सोशल ऑडिट का आदेश साल 2018 में जारी किया गया था जब उत्तर प्रदेश के देवरिया और बिहार के मुजफ्फरपुर से लड़कियों के यौन उत्पीड़न की खबरें सामने आई थीं। यह सोशल ऑडिट देश भर के 7163 बाल गृह संस्थानों में कराया गया था, जिनमें 2.56 लाख बच्चे रहते हैं।
विज्ञापन



इसमें पता चला कि 2764 संस्थान ऐसे हैं जिनमें बच्चों को किसी प्रकार से शारीरिक या मानसिक दुर्व्यवहार से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार राज्यों की बात करें तो अंडमान निकोबार में 93.8 फीसदी, त्रिपुरा में 86.8 फीसदी और कर्नाटक में 74.2 फीसदी बाल गृहों में इस तरह के मानकों का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1504 बाल गृहों में शौचालय का अभाव
रिपोर्ट के मुताबिक, 1504 बाल गृहों में शौचालय की सुविधा का अभाव है, वहीं 434 में शौचालय और स्नानगृह में निजता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे उपायों का अभाव वहां रहने वाले बच्चों के शारीरिक और भावनात्मक दुर्व्यवहार का कारण बन सकता है।


2039 बाल गृहों का पंजीकरण ही नहीं
रिपोर्ट के अनुसार 373 बाल गृह ऐसे हैं जहां किसी व्यक्ति के लिए प्रावधान, सफाई, मौसम और आयु के अनुरूप कपड़ों आदि का अभाव है। वहीं, 1069 बाल गृहों में बच्चों के लिए अलग से पलंग की व्यवस्था भी नहीं है। इसके अलावा रिपोर्ट बताती है कि 2039 यानी 28.5 फीसदी बाल गृह अभी तक पंजीकृत भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed