{"_id":"6749580ef54af4c17d087c36","slug":"27-percent-new-faces-will-be-seen-in-maharashtra-assembly-78-mlas-confirmed-their-seats-for-the-first-time-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में दिखेंगे 27 फीसदी नए चेहरे, 78 विधायकों ने पहली बार पक्की की अपनी सीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में दिखेंगे 27 फीसदी नए चेहरे, 78 विधायकों ने पहली बार पक्की की अपनी सीट
Fri, 29 Nov 2024 11:29 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:29 AM IST
सार
Maharashtra Election Results: राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है।इसके उलट महा विकास अघाड़ी को मात्र 46 सीटें ही मिल पाई हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा में पहली बार पहुंचे विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 78 विधायकों के चेहरे पहली बार नजर आएंगे। अब तक सामान्य नेता के तौर पर अपने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को उठाने वाले ये विधायक अब राज्य की सरकार के सामने अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 27 फीसदी विधायक पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में आए हैं। इसमें भाजपा के 33, शिवसेना शिंदे के 14, एनसीपी अजित के आठ विधायक हैं। जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना उद्धव के 10, कांग्रेस के छह और एनसीपी शरद के चार विधायक शामिल हैं। इसके अलावा अन्य छोटे दलों के दो और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में अपनी जगह कायम की है।
विज्ञापन
मुंबई में नौ विधायक पहली बार चुने गए
मुंबई की 36 सीटों में से नौ सीटों पर चुने गए विधायक भी पहली बार विधानसभा में आ रहे हैं। इनमें माहिम सीट से शिवसेना (उद्धव) उम्मीदवार महेश सावंत जिन्होंने माहिम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे और शिवसेना विधायक सदा सरवणकर को हराया। वांद्रे ईस्ट से एनसीपी के जीशान सिद्दीकी को हराने वाले वरुण देसाई भी पहली बार चुने गए हैं। इसके अलावा मनोज जमसुतकर (बाइकुला), अनंत नर (जोगेश्वरी पूर्व) और हारून खान (वर्सोवा) भी पहली बार विधायक बने हैं। बोरीवली से जीतने वाले भाजपा के संजय उपाध्याय, अंधेरी ईस्ट से जीते शिवसेना के मुरजी पटेल, अणुशक्तिनगर से एनसीपी की सना मलिक, धारावी से कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ ने भी पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी और वे सफल रहे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम की बेटी भी विधानसभा में
महाराष्ट्र विधानसभा में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी जया चव्हाण भोकर सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंची हैं। जबकि पूर्व एनसीपी मंत्री और भाजपा नेता बबनराव पचपुते के बेटे विक्रम ने भी श्रीगोंडा से जीत दर्ज कर विधानसभा की दहलीज पर कदम रखा है। इसके अलावा भाजपा के अतुल भोसले कराड दक्षिण सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पृथ्वीराज चव्हाण को हराकर विधानसभा में पहुंच रहे हैं। भोसले कांग्रेस नेता दिलीप देशमुख के दामाद हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आर्वी से चुनाव जीते देवेंद्र फडणवीस के पीएम सुमित वानखेड़े व खानपुर से जीते अनिल बाबर के पुत्र सुहास
- फोटो : ECI
फडणवीस के निजी सहायक भी बने विधायक
वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक सुमित वानखेड़े आर्वी सीट से जीते हैं, वे भी विधानसभा में पहुंचेंगे। इसके अलावा पूर्व शिवसेना विधायक अनिल बाबर के पुत्र सुहास, औरंगाबाद के सांसद संदीपन भूमरे के पुत्र विलास, पूर्व विधायक चिमनराव पाटिल के पुत्र अमोल भी पहली बार विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विधानसभा चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। महायुति गठबंधन के तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी क्रमश: राज्य की शीर्ष तीन पार्टियां हैं। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही हासिल की है। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें विधानसभा चुनाव में जीती है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अन्य दलों का प्रदर्शन
वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाली अन्य राजनीतिक दलों की बात करें, तो इसमें समाजवादी पार्टी ने और जन सुराज्य शक्ति ने दो-दो सीटें जीतीं हैं। जबकि राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, एआईएमआईएम, सीपीआई (एम), पीडब्ल्यूपीआई, राजर्षि साहू विकास अघाड़ी को एक-एक सीटें मिली हैं। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।