फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 lakh people caught traveling in train without ticket despite strict restrictions due to coronavirus

खुलासा : सख्त पाबंदियों के बावजूद बिना टिकट ट्रेन में सफर करते पकड़े गए 27 लाख लोग

Mon, 07 Jun 2021 04:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 04:38 AM IST
सार

  • अप्रैल 2020 और मार्च 2021 के बीच 27.57 लाख लोग बिना टिकट सफर करते पकड़े गए।
  • जुर्माने के तौर पर 143.82 करोड़ रुपये वसूले गए।
  • यह संख्या पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 25 फीसदी कम है।

विज्ञापन
27 lakh people caught traveling in train without ticket despite strict restrictions due to coronavirus
रेलवे स्टेशन - फोटो : Agency

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते लगी सख्त पाबंदियों के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 में 27 लाख से अधिक लोग बिना टिकट ट्रेन में सफर करते पकड़े गए। इसका खुलासा एक आरटीआई के जरिये हुआ। कोरोना को देखते हुए रेलवे ने बिना कंफर्म टिकट रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश पर रोक लगा रही थी। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि हालांकि यह संख्या पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 25 फीसदी कम है। मध्यप्रदेश निवासी चंद्र शेखर गौड़ ने इस संदर्भ में आरटीआई आवेदन दिया था। रेलवे बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2020 और मार्च 2021 के बीच 27.57 लाख लोग बिना टिकट सफर करते पकड़े गए।
विज्ञापन


इनसे जुर्माने के तौर पर 143.82 करोड़ रुपये वसूले गए। वित्त वर्ष 2019-20 में 1.10 करोड़ लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए थे और इन लोगों से 561.73 करोड़ रुपये वसूले गए थे। मौजूदा समय में रेलवे प्रतिदिन औसतन 809 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा 2891 उपनगरीय सेवाएं, 26 विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed