फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 cows die of starvation at a bjp leader shelter in chhattishgarh

गौशाला में भूख से मरी 27 गायें, भाजपा नेता गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2017 11:28 AM IST
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
27 cows die of starvation at a bjp leader shelter in chhattishgarh
Cow

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता द्वारा चलाई जा रही सरकारी सहायता प्राप्त गौशाला में पिछले तीन दिनों में कम से कम 27 गायों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गायों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस में शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि गायों की मौत के लिए गौशाला में पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। हालांकि गौशाला के मालिक हरीश वर्मा ने दावा किया कि गायों की मौत 15 अगस्त को एक दीवार गिर जाने की वजह से हुई है।
विज्ञापन


पढ़ेंः-  गोशाला पर ताला, कौन बने रखवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा भाजपा के नेता हैं और जामुल मगर पालिका में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हैं। दुर्ग के अतिरिक्त कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त इस गौशाला में कुल 500 मवेशी थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पशु चिकित्सकों की एक टीम को भेज दिया गया।

पढ़ेः-  गोमाता ने ‘सत्ता’ दिलाई..इन्हें गोशाला तो दिलाएं योग जी!

वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा नेता की गौशाला में पिछले तीन दिनों में 300 गायों की मौत होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सुविधाओं के अभाव और भूख के चलते कम से कम 300 गायों की मौत हुई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed