फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 May 2026 Major Events

आज के दिन: क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक, आईपीएल के पहले क्वालिफायर में बंगलूरू-गुजरात होंगे आमने-सामने

Tue, 26 May 2026 06:00 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 26 May 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 26 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
26 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 26 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। वहीं, नई दिल्ली में क्वाड की बैठक होगी। इसके साथ ही आईपीएल में पहला क्वालिफायर मुकाबला 2025 की चैंपियन बंगलूरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति  का सिक्किम दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से सिक्किम के दौरे पर रहेंगी। उनका यह दौरा तीन दिन का होगा। वह 26 मई की दोपहर लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगी और वहां से लोक भवन जाएंगी।  इसके बाद वह गंगटोक के देवराली स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी और रिज पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वाड की बैठक 
नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। इसमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड के दृष्टिकोण के अनुरूप क्वाड विदेश मंत्री प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्री क्वाड के अंतर्गत की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

अमित शाह का बीकानेर दौरा
गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं। मंगलवार को गृह मंत्री बीएसएफ की 179वीं वाहिनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय लौटेंगे, जहां महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भारत-पाक सीमा से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सीमा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। गृह मंत्री बीकानेर बॉर्डर का भी दौरा कर सकते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को दिल्ली बुलाया है। इस बुलावे के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच अंदरूनी खींचतान की चर्चा होती रही है। अब दिल्ली में होने वाली इस बैठक को कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया इस दौरान राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जिमखाना क्लब के मामले में सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को जिमखाना क्लब से संबंधित मामले में सुनवाई होगी। इस याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पक्ष रखेंगे। केंद्र सरकार ने सुरक्षा और रक्षा बुनियादी ढांचे की जरूरत का हवाला देते हुए सफदरजंग रोड स्थित जिमखाना क्लब के 27.3 एकड़ परिसर को अपने अधिकार में लेने का फैसला किया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव
पंजाब में मंगलावार को स्थानीय निकाय के चुनाव हैं। यह चुनाव 105 नगर निकायों में हो रहे हैं। वहीं, 29 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब के आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों की सीटों के लिए यह चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के लिए 7555 उम्मीदवार मैदान में हैं। 79 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। 2393 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया था। इनमें सबसे अधिक उम्मीदवार सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी संख्या 1801 हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

12 साल पहले आज ही के दिन पीएम बने थे नरेंद्र मोदी
आज से 12 साल पहले 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के 15 वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 

आईपीएल में पहला क्वालिफायर मुकाबला
गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू (आरसीबी)  के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आरसीबी का रिकॉर्ड क्वालिफायर-1 खेलते हुए शानदार रहा है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed