फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 June 2026 Major Events

आज के दिन: पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में योग दिवस के कार्यक्रम में लेंगे भाग, नीट यूजी का री-एग्जाम

Sun, 21 Jun 2026 06:08 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 21 Jun 2026 06:08 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 21 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
21 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 21 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, आज नीट यूजी का री-एग्जाम है। 

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह रविवार को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वे जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

उपराष्ट्रपति का लद्दाख दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति 21 जून को लेह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसमें युवा, सशस्त्र बल के जवान और विभिन्न संगठनों के सदस्य योग द्वारा समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह रविवार को सुबह लगभग 6:30 बजे कोलकाता में आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, सुबह लगभग 9:15 बजे, प्रधानमंत्री कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों-आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

नीट यूजी री-एग्जाम
आज नीट यूजी री-एग्जाम है। एनटीए 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक NEET UG 2026 री-एग्जाम आयोजित करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

आज जल्द शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने विशेष व्यवस्था की है। 21 जून को दिल्ली मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से दो घंटे पहले सुबह 4 बजे से शुरू होंगी, ताकि योग कार्यक्रम स्थलों तक लोग समय पर पहुंच सकें। सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कुछ रूटों पर पहली ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। लाइन-9 पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के लिए पहली ट्रेन 4:15 बजे और लाइन-5 पर कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह के लिए 4:10 बजे चलेगी। सुबह 4 से 6 बजे तक मेट्रो 30-30 मिनट के अंतराल पर चलेगी, इसके बाद नियमित रविवार समय-सारिणी लागू होगी। यात्रियों को इसकी जानकारी स्टेशनों और ट्रेनों में घोषणाओं के माध्यम से दी जा रही है। 

आज है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने वाला यह दिन अब दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम Yoga for Healthy Ageing यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग रखी गई है। यह थीम इस बात पर केंद्रित है कि बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से संतुलित और भावनात्मक रूप से मजबूत रह सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed