फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2023: list of major events from sports-politics to bollywood

2023: खेल-राजनीति से बॉलीवुड तक, 2023 में देश-दुनिया में कहां क्या होगा, कौन से सितारे करेंगे शादी?

Sat, 31 Dec 2022 09:06 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:06 PM IST
सार

सियासी नजरिए से भारत में अगला साल काफी अहम होने वाला है। देश में अगले साल कुल नौ राज्यों के चुनाव होने हैं। भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश में इस साल आम चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
2023: list of major events from sports-politics to bollywood
2023 में क्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिंदगी की आपाधापी के बीच साल 2022 लगभग गुजर चुका है। नए साल में बहुत कुछ होगा, कई नए मौके होंगे। वहीं, कुछ बातें पहली बार होंगी। ऐसे में अमर उजाला आपको बता रहा है कि 2023 में देश-विदेश से लेकर राजनीति और सिनेमा से लेकर खेल जगत में ऐसी कौन सी बड़ी घटनाएं होने वाली हैं, जिन पर सभी की नजर बनी रहेंगी। 
विज्ञापन

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
चुनाव - फोटो : Amar Ujala
1. पूर्वोत्तर से लेकर देश के दिल तक चुनाव ही चुनाव?
सियासी नजरिए से भारत में अगला साल काफी अहम होने वाला है। देश में अगले साल कुल नौ राज्यों के चुनाव होने हैं। जहां फरवरी और मार्च के बीच पूर्वोत्तर के तीन राज्यों  त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव होने हैं, तो वहीं अप्रैल-मई में दक्षिणी राज्य कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव होंगे। साल के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी साल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो सकते हैं। 
अभी मध्यप्रदेश, त्रिपुरा एवं कर्नाटक में भाजपा की सरकार है, जबकि मेघालय, नगालैंड एवं मिजोरम में भाजपा एनडीए के साथियों के साथ सरकार में है। कांग्रेस के पास केवल राजस्थान है, वहीं तेलंगाना में भारतीय राष्ट्र समिति (पूर्व नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति) की सरकार है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर मे पहली बार चुनाव होंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
दुनिया में चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विदेशों में कहां-कहां होगे चुनाव?
वैश्विक राजनीति के नजरिए से देखें तो कई देशों में आम चुनाव होंगे। भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश में इस साल आम चुनाव होंगे। पाकिस्तान आर्थिक संकट, पर्यावरणीय आपदा और विश्वसनीयता संकट का सामना कर रहा है। यहां अभी गठबंधन की सरकार है जिसने 2022 में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया था। 

बांग्लादेश में दिसंबर 2023 तक आम चुनाव होने हैं। यहां शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग ने 2018 के आम चुनाव जीते और सरकार बनाई थी। हालांकि, एक साक्षात्कार में, शेख हसीना ने संकेत था दिया कि उनका वर्तमान और लगातार तीसरा कार्यकाल बांग्लादेश के प्रधान मंत्री के रूप में उनका आखिरी कार्यकाल हो सकता है। उन्होंने कहा था कि वह युवा नेताओं के लिए जगह बनाना चाहती हैं। इस लिहाज से पड़ोसी देश में चुनाव अहम होंगे।
 
इसके अलावा कई ऐसे देश हैं जहां इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, ये देश हैं; चेक गणराज्य, मोंटेनेग्रो, अर्जेंटीना, लाइबेरिया एवं कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य। वहीं नाइजीरिया, क्यूबा, पराग्वे, थाईलैंड, तुर्किये, ग्वाटेमाला, म्यांमार, सूडान और कंबोडिया जैसे देशों में आम चुनावों के जरिए इसी साल यहां का भविष्य तय होगा। स्लोवाकिया, इक्वाडोर और माली जनमत संग्रह के जरिए अपने सियासी भविष्य निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
खेल - फोटो : Amar Ujala
2. खेलो की दुनिया में कहां क्या होगा?
क्रिकेट के नजरिए से यह साल बेहद खास होने वाला है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत में आयोजित होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 में एक बार फिर अपनी सरजमीं पर विश्वकप की ट्रॉफी उठाने का मौका होगा। वहीं, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी इसी साल होना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जगह लगभग पक्की है। ब्रिसबेन और एमसीजी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों दक्षिण अफ्रीका की हार ने भारत को इस टूर्नामेंट के फाइनल के और पास पहुंचने में मदद की है। 
वैसे आईपीएल तो भारत में 2008 में ही शुरू हो गया था लेकिन 2023 पहले महिला आईपीएल का भी गवाह बनेगा। इसके उद्घाटन सत्र के तीन से 26 मार्च तक खेले जाने की संभावना है। 
फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप आयोजित होगा। वहीं, आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2023 का पहला संस्करण 14 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा।

 

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
एशियन गेम्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
इन खेलों पर भी होंगी सबकी नजरें 
खेल की दुनिया इस साल भी काफी व्यस्त रहने वाली है। साल के अहम खेल आयोजनों में से एक, 2023 फीफा महिला विश्व कप की संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सह-मेजबानी करेंगे। 
2022 एशियाई खेल, जो मूल रूप से झेजियांग प्रांत, चीन में 10-25 सितंबर 2022 के लिए प्रस्तावित थे, भी इसी साल आयोजित होंगे। चीन में कोरोना वायरस संकट के कारण इस मेगा टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। 
2023 पुरुष हॉकी विश्व कप भी इसी साल जनवरी में खेला जाएगा। यह ओडिशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला में निर्माणाधीन बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
जी 20 और एससीओ सम्मेलन - फोटो : Amar Ujala
3. कूटनीतिक दुनिया में इस साल क्या है खास?
कूटनीति के मोर्चे पर भी यह साल भारत के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। भारत इस साल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जिम्मेदरी संभालेगा। 18वां जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में होगा।
भारत सितंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए शंघाई सहयोग संगठन समूह की अध्यक्षता करेगा जिसमें एससीओ सदस्य देशों के नेता शामिल होगें। इस वर्ष भारत को उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ की अध्यक्षता प्राप्त हुई थी। यह 23वां एससीओ सम्मेलन होगा।

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
चंद्रयान 3 - फोटो : Istock
4. अंतरिक्ष में कई अहम मिशन होंगे लांच 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने 2023 में आदित्य-L1, एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat), लैंडर के साथ चंद्रयान -2 का मिशन रिपीट, गगनयान 1, गगनयान 2 जैसे कई अहम मिशन पूरे करने की योजना बनाई है। 
सबसे अहम मिशन चंद्रयान -3 के जून 2023 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। लगभग 615 करोड़ रुपये के बजट के साथ, चंद्रयान -3 भारत को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारने वाला चौथा देश बना देगा।

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
सितारों की शादी - फोटो : Amar Ujala
5. अर्जुन-मलाइका से अनंत अंबानी तक कर सकते हैं शादी 
 इस साल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हो सकती है। अनंत ट्रेंड डांसर राधिका मर्चेंट के साथ रिश्ते के बंधन में बधेंगे। क्रिकेटर केएल राहुल भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जनवरी में राहुल, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। 
शेरशाह की जोड़ी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कथित तौर पर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोड़ा अप्रैल 2023 में चंडीगढ़ में शादी कर सकता है। 
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ा भी 2023 में शादी करेगा।
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने 2021 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। इस जोड़े ने 2023 में एक साथ एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया है।

2023: list of major events from sports-politics to bollywood
अहम फिल्में - फोटो : Amar Ujala
मनोरंजन जगत के लिए क्या होगा खास?
अगले साल बॉलीवुड की कई अहम फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आदि पुरुष 2023 में रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाएंगे, जबकि प्रभास भगवान राम की भूमिका दिखेंगे। अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा की कुत्ते भी 2023 में रिलीज होगी। मौजूदा समय में विवादों में फंसी शाहरुख खान की फिल्म पठान भी इसी साल बड़े पर्दे पर दिखेगी। पठान में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में रिलीज होने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कई चेहरे दिखेंगे। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां भी 2023 में रिलीज होगी। 

सबसे सफल फिल्मों में से एक "टाइगर" का तीसरा भाग इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा। पुष्पाः द-रूल 2 भी इसी साल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं और इसके 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है। मिशन मजनू भी इस साल रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मिशन मजनू पाकिस्तान के अंदर भारत के सैन्य अभियान की गुप्त कहानी है। ड्रीम गर्ल 2 भी इसी साल देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed