फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2019 Lok Sabha polls: Amit Shah recruits 600 full timers across the country

2019 लोकसभा चुनाव: शाह ने की हर लोकसभा क्षेत्र में 600 फुलटाइमर्स की नियुक्ति

Sat, 29 Apr 2017 12:39 PM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
संजय मिश्र/नई दिल्ली Updated Sat, 29 Apr 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
2019 Lok Sabha polls: Amit Shah recruits 600 full timers across the country
अमित शाह (फाइल फोटो)

पथरीली मिटटी पर सियासी घास उगाने के माहिर खिलाड़ी बन चुके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 की जीत सुनिश्चित करने के लिए 600 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। संघ के कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए इन कार्यकर्ताओं को विस्तारक की संज्ञा दी गई है।

विज्ञापन


विस्तारक पहले संघ का कार्य विस्तार के लिए जाने जाते थे। लेकिन अब शाह के विस्तारक 2019 में पीएम मोदी की चुनावी नैयया को पार लगाएंगे।
विज्ञापन


2019 चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले विस्तारकों के बारे में जानकारी देते हुए शाह ने कहा है कि विस्तारक के तौर पर कार्य करने वाले ये 600 कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने तक आवंटित लोकसभा सीट पर जमे रहेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा सीट पर 1 विस्तारक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सभी 545 सीटों पर विस्तारक भेजे जाएंगे। इसके अलावा कमजोर मानी जाने वाली सीटों का विशेष ध्यान रखने केे लिए 5 सीट पर एक विस्तारक को निगरानी के लिया रखा जाएगा। 

भूवनेश्वर में संपन्न भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में ही शाह ने 2019 का रोडमैप देश और पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखा था। उस रोडमैपर पर शाह अपना कदम बढाने लगे हैं। पार्टी को मिल रही जीत दर जीत के बाद शाह को भी लगने लगा है कि2019 में मोदी सरकार की वापसी के लिए संगठन को मजबूत बनाना जरूरी है। 
 

सीधे अमित शाह से जुड़े रहेंगे ये पूर्णकालिक कार्यकर्ता

2019 Lok Sabha polls: Amit Shah recruits 600 full timers across the country
अ‌‌मित शाह
2004 की सत्ता के फील गुड का परिणाम उनके सामने है। इसलिए अब तक मोदी के लिए जीताउ नेता की भूमिका में रहने वाले शाह अब संगठन मैन की भूमिका में नजर आने लगे हैं। 

शाह ने खुद कहा है की दीन दयाल जन्मशदी वर्ष के दौरान पार्टी ने विस्तार की योजना बनाई है। जनसंख्या की दृष्टि के अलावा पाटी संगठन का भी बखूबी विस्तार करेगी। विस्तार के कार्यक्रम में अगले तीन माह तक पूरे देशभर में 3 लाख 52 हजार से 3 लाख 70 हजार के करीब कार्यकर्ता पूर्णकालिक के रूप में कार्य करेंगे। 

600 विस्तारकों के अलावा इन पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के लिए शाह ने तीन श्रेणी बनाई है। 15 दिन, 6 माह और 1 साल के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के काम में लगाया जाएगा। ये कार्यकर्ता निचले स्तर पर जाकर संगठन का विस्तार करेंगे। सभी सांसद और मंत्री भी 15 दिन के लिए अपना पूर्णकालिक समय संगठन विस्तार में लगाएंगे।

विस्तारक और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के कामकाज की निगरानी का जिम्मा खुद अमित शाह ने अपने हाथ में रखा है। शाह का कहना है कि वे जीला संगठन से हर सप्ताह बातचीत कर रिपोर्ट लेते रहेंगे कि संगठन विस्तार के लिए क्षेत्र में गए नेता अपना कार्य ठीक ढंग से कर रहे हैं अथवा नहीं। 

शाह का कहना है कि राष्ट्रीय से लेकर जिला स्तर तक संगठन के सभी यूनिट के कामकाज में एकरूपता होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पार्टी के कामकाज को 19 विभागों में बांटा है। एक माह में निचले स्तर की सभी यूनिटों को कार्यसमिति बैठक करने का फरमान जारी किया गया है। बूथ स्तर पर वर्ष में 6 कार्यक्रम अनिवार्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed