Goa: गोवा में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सीएम सावंत ने कही यह बात
सावंत ने कहा कि पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है और ऐसे और लोगों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में बिना दस्तावेज के रह रहे 20 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह में तटीय राज्य के विभिन्न हिस्सों में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अप्रवासी, जो बिना किसी वैध पहचान पत्र के पाए गए, उन्हें उनके गृह देश भेज दिया जाएगा। सावंत ने कहा कि पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे 20 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है और ऐसे और लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को निर्वासन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सूचित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि वे बिना पूर्ववृत्त की जांच किए या किरायेदार सत्यापन फॉर्म भरकर अपने परिसर को किराए पर न दें। इस बीच सावंत ने गोवा में स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान के दौरान किए गए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समुद्र तटों को साफ रखने पर काम कर रही है। 17 सितंबर को शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत तटीय राज्य में विभिन्न समुद्र तटों पर मानव श्रृंखला बनाई गई।