{"_id":"5f90ad17b36998011d55b75e","slug":"2-4-crore-cash-and-gold-seized-in-bihar-income-tax-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आयकर छापे में 2.4 करोड़ की नकदी व सोना जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में आयकर छापे में 2.4 करोड़ की नकदी व सोना जब्त
Thu, 22 Oct 2020 03:20 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में जारी चुनावी प्रक्रिया के बीच दो सरकारी ठेकेदारों और सिल्क कारोबारी के ठिकानों पर आयकर के छापे में 2.4 करोड़ की नकदी और सोना जब्त किया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि ये छापे सोमवार को ठेकेदारों के पूर्णिया, कटिहार और सहरसा स्थित ठिकानों और भागलपुर के सिल्क कारोबारी के यहां मारे गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छापे में बेहिसाब नकदी, सावधि जमा और सोना चांदी बरामद हुआ है। सिल्क कारोबारी के यहां बेहिसाब माल का भी पता चला है। बेहिसाबी करीब 10 करोड़ रुपये दबा कर बैठे होने के संकेत मिले हैं, जिसमें अचल संपत्ति में निवेश के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संपत्तियों के आकलन और उन्हें अटैच करने की प्रक्रिया जारी है। सीबीडीटी के मुताबिक ठेकेदारों ने श्रमिकों, परिवहन और ईंधन खर्च का फर्जी दावा पेश किया, लेकिन उसके पक्ष में कोई दस्तावेज नहीं दिया। इतना ही नहीं ठेकेदारों द्वारा काल्पनिक नामों के खातों से नकद निकासी का भी पता चला है।
विज्ञापन