फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1992 riots accused Tabrez Azim Khan absconding for 18 years arrested from Goregaon in Maharashtra

Maharashtra: 1992 दंगों के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, 18 सालों से चल रहा था फरार

Sun, 11 Dec 2022 07:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 11 Dec 2022 07:42 PM IST
सार

1992 के दंगों के एक फरार आरोपी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। डिंडोशी पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी है। डिंडोशी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तबरेज अजीम खान के रूप में हुई है। वह 18 साल से फरार चल रहा था। 
 

विज्ञापन
1992 riots accused Tabrez Azim Khan absconding for 18 years arrested from Goregaon in Maharashtra
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

1992 के दंगों के एक फरार 47 साल के आरोपी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। डिंडोशी पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी है। डिंडोशी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तबरेज अजीम खान के रूप में हुई है। डिंडोशी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए इस गिरप्तारी को अंजाम दिया। उसे शुक्रवार को मलाड के पश्चिमी उपनगर डिंडोशी बस डिपो से गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले आई खबरों में आरोपी की गिरफ्तारी गोरेगांव इलाके से बताई गई थी।

विज्ञापन


डिंडोशी पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी 1992 में दिंडोशी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में हुए दंगे के एक मामले में वांछित था। वह 18 साल से फरार चल रहा था।  
विज्ञापन


पुलिस ने उस समय दर्ज की गई एफआईआर में नौ आरोपियों को नामजद किया था। इतना ही नहीं दंगे के मामले में चार्जशीट दायर की गई थी। इस मामले में अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया और एक की मौत हो गई। वहीं, अन्य छह आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए थे। जिसके चलते अदालत ने 2004 में उन्हें फरार घोषित कर दिया था और उनके खिलाफ एक वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिछले 18 साल से अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग उपनगरों में रह रहा था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed