{"_id":"60ce955105fdb96cc870110f","slug":"1984-riot-victims-sent-legal-notice-to-the-makers-of-web-series-grahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफी की मांग: 1984 दंगा पीड़ितों ने वेब सीरीज ‘ग्रहण’ के निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माफी की मांग: 1984 दंगा पीड़ितों ने वेब सीरीज ‘ग्रहण’ के निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस
Sun, 20 Jun 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:39 AM IST
सार
पीड़ितों ने वेबसीरीज के निर्माताओं और हॉटस्टार डिजनी से माफी की मांग की है और कहानी को तोड़ मरोड़ कर दिखाने पर शो की रिलीज को रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली और झारखंड के बोकारो में 1984 के दंगों के पीड़ितों ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए वेब सीरीज ‘ग्रहण’ के लिए हॉटस्टार डिजनी को कानूनी नोटिस भेजा। पीड़ितों का कहना है कि इस वेबसीरीज में जानबूझकर अपने शो में दंगों की कहानी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
विज्ञापन
पीड़ितों (निप्रीत कौर, सतनाम सिंह गंभीर और जसमीत सिंह) ने दिल्ली से वकील हरप्रीत सिंह होरा के जरिये भेजे गए कानूनी नोटिस में बताया कि भारत के कई शहरों में हजारों सिख पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मार डाला गया था और बोकारो में 1984 का दंगा दर्दनाक रक्तपात का गवाह रहा था।
विज्ञापन
पीड़ितों ने वेबसीरीज के निर्माताओं और हॉटस्टार डिजनी से माफी की मांग की है और कहानी को तोड़ मरोड़ कर दिखाने पर शो की रिलीज को रोकने की अपील की है।
विज्ञापन