फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 years old who donated his kidney to VK sasikala husband was doing stuck party posters for living

मजदूरी करने वाले 19 साल के युवक की किडनी से मिलेगी शशिकला के पति को नई जिंदगी

Tue, 10 Oct 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 10 Oct 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
19 years old who donated his kidney to VK sasikala husband was doing stuck party posters for living

मजदूरी करके पेट भरने वाले 19 साल के युवक की किडनी से अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता वीके शशिकला के पति एम नटराजन को नई जिंदगी मिल सकेगी। कार्तिक की मौत एक्सीडेंट में हो जाने के बाद उसकी किडनी को नटराजन को ट्रांसफर की गई। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला कार्तिक एक पोस्टर बॉय था जो राजनीतिक पार्टियों के बैनर लगाने का काम करता था।

विज्ञापन


कार्तिक के दोस्तों ने बताया कि वो एक पोस्टर के लिए 50 रुपये लेता था और पूरे दिन में इससे 500 रुपये दिहाड़ी कमाता था।

उसके हालात इतने बुरे थे कि वो कभी-कभी घर बिना काम के बैठा करता था। कार्तिक कोई भी काम करने को तैयार रहता था और वो आखिरी काम एक होटल में कर रहा था। परिवार से दूर होने की वजह से कार्तिक 3 दिन के भीतर घर लौट आया। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


किडनी दान से पहले किया बुरे हालातों का सामना
हादसे में कार्तिक को सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई थीं। दिन 4 अक्तूबर का था, जब उसे शहर के सरकार अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परिजन और दोस्तों ने बताया कि हालत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण कार्तिक का बचना नामुकिन था, इसलिए उसे सरकारी अस्पताल अरंथांगी से पुडुकोट्टई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करवा दिया गया। कार्तिक की हालत और बिगड़ती जा रही थी, इसलिए उसे यहां से भी शिफ्ट करके तंजावुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: AIADMK के चाणक्य निकले 'पलानीसामी', बदल दी तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर


केस ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से तंजावुर हॉस्पिटल प्रशासन ने परिजनों को सलाह दी कि वे कार्तिक को चेन्नई के बड़े अस्पताल ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल में ले जाएं, जहां उसकी जान बच सकती है। चौंका देने वाली बात है कि कार्तिक के परिजानों को उसे शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस भी नहीं दी गई। गरीबी से जूझता परिवार जैसे तैसे उसे अपने किए साधन से चेन्नई लेकर पहुंचा।

जब कार्तिक को चेन्नई शिफ्ट किया गया तो डॉक्टरों ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि ब्रेन डेड हो जाने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सकता और परिवार चाहे तो उसके अंगों को दान कर सकते हैं। इधर शशिकला के पति नटराजन का इलाज चेन्नई के ग्लेनगेल्स ग्लोबल हॉस्पिटल में चल रहा था। उन्हें भी किडनी की जरूरत थी, इसलिए राज्य के हरेक अस्पताल में किडनी के लिए आग्रह किया गया था। इसी बीच उसी अस्पताल में कार्तिक के परिजनों को यह जानकारी मिली तो वो किडनी दान करने के लिए तैयार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed