फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 year old teacher managed to track down the thief who has stolen her smartphone

गूगल की मदद से लड़की ने पकड़ा मोबाइल चोर

Thu, 09 Aug 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 09 Aug 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
19 year old teacher managed to track down the thief who has stolen her smartphone

अपनी असाधारण जासूसी के बलबूते अंधेरी की 19 साल की अध्यापिका ने उस शख्स को ट्रैक किया जिसने उसका फोन चुराया था। महिला ने इसके लिए अपने दूसरे फोन का इस्तेमाल किया और चोर की हर ऑनलाइन एक्टिविटी को ना केवल ट्रैक किया बल्कि उसे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को पकड़ने में उस समय मदद की जब वह ट्रेन से शहर छोड़कर जा रहा था। आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी ने 32 साल के सेल्वाराज शेट्टी को दादर जीआरपी के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ सोमवार को चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


इस महिला का नाम जीनत बानू हक है, वह मरोल की निवासी है और अपने पड़ोस के प्रीस्कूल में पढ़ाती है। रविवार को मलाड की ट्रिप से लौटते वक्त उसे अपना जियोमी 4ए स्मार्टफोन नहीं मिला। जीनत ने कहा, 'मुझे याद नहीं आया कि आखिर मेरा फोन कहां चोरी हुआ है।' इसके बाद जीनत ने अपने गूगल अकाउंट में लॉगइन किया और अपने खोए हुए फोन की लोकेशन को ऑन कर दिया। फिर उन्होंने गूगल अकाउंट में मौजूद सेक्शन माई एक्टिविटी, जहां से आप देख सकते हैं कितनी वेबसाइट्स, विडियो और सर्च की गई हैं उसपर नजर रखनी शुरू की।
विज्ञापन


जीनत ने बताया कि उन्होंने अपने दूसरे फोन के जरिए गूगल अकाउंट में लॉगइन किया ताकि चोरी हुए फोन की एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सके। मुझे पता चला कि चोर ने रजनीकांत की फिल्म काला के गाने सर्च किए। उसने शेयरइट एप का इस्तेमाल किया। वाट्सएप मैसेंजर को अपडेट किया और फेसबुक का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसने रेलवे के टिकट बुक करने के लिए एप डाउनलोड की। इसके बाद उसने दादर-तिरुवन्नामलाई के लिए रविवार को रेल टिकट बुक किया और पीएनआर नंबर और सीट नंबर का स्क्रिनशॉट ले लिया। उसने अपनी तस्वीर भी क्लिक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बानू ने बताया कि गूगल फोटोज के जरिए मैंने उसके टिकट डिटेल्स वाली और उसकी तस्वीर को देख लिया। इंटरनेट पर सर्च करने से पता चला कि यह ट्रेन पुड्डुचेरी एक्सप्रेस है और वह रविवार रात को 9.30 बजे दादर टर्मिनल से निकलने वाली है। उन्होंने बताया कि मैं सीधे दादर टर्मिनल के लिए निकली और वहां मैंने आरपीएफकर्मी को देखा और उन्हें सारी कहानी बताई। युवा महिला लगातार चोर की एक्टिविटी पर नजर रखती रहीं क्योंकि उनके चोरी हुए फोन की लोकेशन ऑन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed