फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 SFI workers arrested for vandalizing Rahul Gandhis office, Congress made serious allegations

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में SFI के 19 कार्यकर्ता गिरफ्तार, कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

Sat, 25 Jun 2022 02:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वायनाड
पीटीआई, वायनाड Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 25 Jun 2022 02:16 PM IST
सार

मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की वायनाड इकाई के कार्यकर्ता हैं। स्थानीय कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह की रिमांड पर सौंपा है।

विज्ञापन
19 SFI workers arrested for vandalizing Rahul Gandhis office, Congress made serious allegations
राहुल गांधी दफ्तर में तोड़फोड़ - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सत्तारूढ़ माकपा की छात्र इकाई एसएफआई के 19 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की वायनाड इकाई के कार्यकर्ता हैं। स्थानीय कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह की रिमांड पर सौंपा है। आज और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। मामले की जांच मनंतवाडी के पुलिस उपधीक्षक कर रहे हैं। एडीजीपी के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम जल्द ही जांच हाथ में लेगी। एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी के वायनाड दफ्तर में तोड़फोड़ करने के कुछ घंटों बाद केरल की वाम सरकार ने शुक्रवार रात को एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी से उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया था और कलपेट्टा के डीएसपी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


माकपा के इशारे पर हुई तोड़फोड: सतीशन
इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ और हिंसा की कार्रवाई सत्तारूढ़ मार्क्सवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर की गई। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आज गांधी के कार्यलय का दौरा किया और दोहराया कि इस हमले का सीएम पिनराई विजयन को पहले से पता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का एक पूर्व निजी स्टाफ गांधी के कार्यालय पर हुए हमले में शामिल लोगों में शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गत शुक्रवार को वायनाड में एसएफआई ने राहुल गांधी के दफ्तर तक विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद के कार्यालय पर हमला बोल दिया था। हमले की सीएम विजयन ने भी निंदा की थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed