{"_id":"604174d08ebc3e8ccd2e2723","slug":"19-myanmar-policemen-enter-in-indian-border-killing-54-people-since-1st-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 म्यांमारी पुलिसकर्मी भारतीय सीमा में घुसे, एक फरवरी से अब तक 54 लोगों की हुई हत्या ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
19 म्यांमारी पुलिसकर्मी भारतीय सीमा में घुसे, एक फरवरी से अब तक 54 लोगों की हुई हत्या
Fri, 05 Mar 2021 05:31 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 05 Mar 2021 05:31 AM IST
सार
- खुफिया एजेंसियों को आशंका, और भी लोग कर सकते हैं भारतीय सीमा में प्रवेश।
- सैन्य सरकार का आदेश नहीं मानना चाहते इसलिए भाग कर आए हैं: स्टीफेन लालरिनावमा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
भारत-म्यांमार का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार में जारी हिंसा के बीच तकरीबन 19 पुलिसकर्मी सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर गए हैं। उन्होंने भारत से शरण देने की मांग की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार ये लोग पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के चंपाई और सरछिप जिले से भारतीय सीमा में घुसे हैं।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता के मद्देनजर नामों का खुलासा नहीं किया गया है। खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए संबंधित अधिकारी ने बताया कि ये सभी निचले स्तर के पुलिसकर्मी हैं। अभी कई और पुलिसकर्मियों के आने की आशंका है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि म्यांमार में जुंटा सरकार केखिलाफ बगावत में पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में शामिल हो गए हैं और वे नेता आंग सान सू की की रिहाई पर अड़े हैं। सरछिप के पुलिस अधीक्षक स्टीफेन लालरिनावमा ने बताया कि वे सैन्य सरकार के आदेश का पालन नहीं करना चाहते इसलिए वे वहां से भाग कर आए हैं और यहां शरण चाहते हैं। गौरतलब है कि भारत म्यांमार से 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। वहीं म्यामार में एक फरवरी से अब तक कुल 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन