फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18-year-old girl was allegedly Sexualy assaulted by auto rickshaw driver in Hyderabad

हैदराबाद: दिशा के आरोपियों के अंजाम के बाद 18 साल की युवती से ऑटो ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

Fri, 13 Dec 2019 11:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Dec 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
18-year-old girl was allegedly Sexualy assaulted by auto rickshaw driver in Hyderabad
- फोटो : Amar Ujala Graphics

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के चारों आरोपियों के एनकाउंटर हुए एक सफ्ताह भी नहीं बीता था कि हैदराबाद में फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।  

विज्ञापन


हैदराबाद में एक 18 साल की युवती के साथ आठ दिसंबर को ऑटो रिक्शा चालक द्वारा दुष्कर्म करने की खबर सामने आ रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ऑटो रिक्शा चालक युवती को उसकी दादी के घर पहुंचाने का झांसा देकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवती और उसकी 10 वर्षीय बहन आठ दिसंबर की रात अपने घर से दादी के घर जाते समय रास्ता भूल गई थी। उस समय एक ऑटो रिक्शा चालक की नजर उस पर पड़ी और वह दोनों को अपने घर ले गया। ऑटो रिक्शा चालक का एक छोटा भाई भी है, वह भी ऑटो चलाता  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा भाई जब लड़िकयों को अपने घर ले गया तो उसकी मां ने उसे डांटा और अपने छोटे बेटे से दोनों लड़कियों को घर छोड़ने के लिए कहा। लेकिन छोटा भाई दोनों लड़कियों को घर छोड़ने के बजाय नामपल्ली के एक होटल में लेकर गया जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उस समय उसकी छोटी बहन सो रही थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी नौ दिसंबर को दोनों को फलकनुमा रेलवे स्टेशन के पास छोड़ कर भाग गया। इसके बाद पीड़ित युवती ने किसी तरह एक रिश्तेदार को बुलाया और अपने परिवार के पास पहुंची।


गुरुवार को पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद दोनों ऑटोरिक्शा चालक भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जब लड़कियां अपनी दादी के घर नहीं पहुंचीं, तो परिवार ने आठ दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed