{"_id":"59797bf64f1c1b5c7f8b4948","slug":"18-of-a-family-died-in-gujarat-floods-death-toll-rises-to-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में बाढ़ का कहर, बनासकांठा जिले में एक ही परिवार के 18 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में बाढ़ का कहर, बनासकांठा जिले में एक ही परिवार के 18 लोगों की मौत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : UNI
मानसून की दस्तक के साथ ही गुजरात में बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को गुजरात के बनासकांठा जिले का खरिया गांव बाढ़ की चपेट में आ गया। एक दिन में 18 लोगों के शव नदी से निकाले गए वो भी एक ही परिवार के। इसके साथ ही गुजरात में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए इलाके में रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
गांव के लोगों से सामने एक के बाद एक शव निकाले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मृतक ओबीसी कम्युनिटी के हैं। मृतक 18 लोगों में एक आठ साल की बच्ची और 8 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि खरिया समेत 30 गावों में प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इन इलाकों में युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ की तीन टीम, बीएसएफ और भारतीय एयरफोर्स के 10 हेलिकॉप्टर तैनात हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विशेष विमान से हवाई दौरा किया था। बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था।
विज्ञापन
इस दौरान पीएम ने बाढ़ में जान गंवाने मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की थी। इस हवाई दौरे में पीएम के साथ राज्य के सीएम विजय रुपानी भी मौजूद थे।