गुजरात: पीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे, 500 करोड़ राहत पैकेज का एेलान
इस दौरान पीएम ने बाढ़ में जान गंवाने मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। इस हवाई दौरे में पीएम के साथ राज्य के सीएम विजय रुपानी भी मौजूद थे।
More than Rs. 500 crores will be provided by GoI to the State Disaster Management: PM Modi in Ahmedabad #GujaratFloods pic.twitter.com/mm3NLt2gAO
— ANI (@ANI_news) 25 July 2017
अहमदाबाद में उन्होंने राज्य को आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए भारत सरकार से 500 करोड़ रुपये दिए जाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी विशेष विमान से गुजरात हवाई दौरे पर पहुंचे थे। बता दें कि गुजरात में बाढ़ के कहर से अबतक 70 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इस दौरान पीएम ने कहा कि मैंने बाढ़ के कारण व स्थिति का जायजा लिया है। इसके निपटने के लिए भारत सरकार के अधिकारी अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपायों में सहायता करेंगे।Gujarat: Prime Minister Narendra Modi reaches Ahmedabad to make an aerial survey of flood-affected areas in the state. pic.twitter.com/J92s7AOgjw
— ANI (@ANI_news) July 25, 2017
I have taken stock of the situation due to floods. Officers from the Government of India will assist in short term & long term measures: PM pic.twitter.com/8oWuSsGkkT
— ANI (@ANI_news) 25 July 2017
पीएम ने अहमदाबाद में कहा कि अगर हमें अधिक बारिश होने की उम्मीद है, तो राहत कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग लचीलेपन की एक मजबूत भावना के साथ आशीष देते हैं। उन्होंने लोगों को उम्मीद बंधाई की यह बाढ़ गुजरात की विकास यात्रा को प्रभावित नहीं करेगी। गुजरात सरकार ने बाढ़ का मुकाबला मजबूती के साथ किया है।
Even if we expect more rainfall, relief work will be further intensified: PM Modi in Ahmedabad #Gujarat pic.twitter.com/BJd3VaAdwg
— ANI (@ANI_news) 25 July 2017
The people of Gujarat are blessed with a strong spirit of resilience. These floods will not impact the development journey of Gujarat: PM pic.twitter.com/2Eqe8UIJyu
— ANI (@ANI_news) 25 July 2017
More than Rs. 500 crores will be provided by GoI to the State Disaster Management: PM Modi in Ahmedabad #GujaratFloods pic.twitter.com/mm3NLt2gAO
— ANI (@ANI_news) 25 July 2017
सीएम विजय रुपानी ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात कर उन्हें बाढ़ को लेकर राज्य के मौजूदा हालात की जानकारी दी। इस मुलाकात के बाद ही पीएम ने हवाई दौरे का निर्णय लिया। गुजरात के 10 जिले इस समय भंयकर बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें सबसे ज्यादा बनासकांठा जिला बाढ़ से पीड़ित है।
वहीं इससे पहले बाढ़ के हालात का जायदा लेने के लिए सीएम विजय रूपानी ने हवाई दौरा कर चुके हैं। एनडीआरएफ की टीमें और वायु सेना के हेलिकॉप्टर को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। अबतक गुजरात में बाढ़ की वजह से 70 से अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
इस रेस्क्यू के दौरान करीब 25 हजार लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया है। इनमें से बाढ़ आने से कई गांवों में फंसे करीब एक हजार लोगों को आर्मी, एयर फोर्स, सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा बल द्वारा बचाया गया है।