{"_id":"60527a170b1213022307ce6c","slug":"16-per-cent-candidates-in-assam-phase-1-assembly-polls-face-criminal-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: पहले चरण के चुनाव में शामिल 16 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: पहले चरण के चुनाव में शामिल 16 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले
Thu, 18 Mar 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Mar 2021 03:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
असम में पहले चरण के चुनाव में हिस्सा ले रहे 16 फीसदी प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। एडीआर ने 264 में 259 प्रत्याशियों के हलफनामे की जांच के बाद यह दावा किया है।
विज्ञापन
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक 259 में से 41 प्रत्याशियों (16 फीसदी) ने उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। वहीं 34 प्रत्याशियों (13 फीसदी) ने बताया कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक 259 में से 101 (39 फीसदी) प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसके अलावा 37 फीसदी यानी 97 प्रत्याशी लोग कक्षा 5 से 12 तक पढ़े हैं जबकि 157 प्रत्याशी यानि 61 फीसदी स्नातक हैं। वहीं चार प्रत्याशियों के पास डिप्लोमा है और एक प्रत्याशी अशिक्षित है।
विज्ञापन