फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 May 2026 Major Events

आज के दिन: पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड में पीएम मोदी, आईपीएल में केकेआर-गुजरात के बीच मुकाबला

Sat, 16 May 2026 06:13 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 16 May 2026 06:13 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 16 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
16 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 16 मई 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वह नीदरलैंड के दौरे पर रहेगे। वहीं, आईपीएल में कोलकाता और गुजरात के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन

पीएम मोदी का नीदरलैंड दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से पांच देशों के दौरे हैं। वह अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, यानी कि शनिवार को नीदरलैंड का दौरे पर रहेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ भी बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार से गुजरात के दौरे पर हैं। उनका यह दौरे दो दिन का है। यहां वह अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न आधिकारिक और विकास संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों से भेंट करेंगे। स्थानीय प्रशासनिक गतिविधियों में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

अंडमान सागर में मॉनसून दे सकता है दस्तक
दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप में मॉनसून शनिवार को ही दस्तक दे सकता है। पिछले साल मानसून दक्षिण अंडमान सागर में 13 मई को पहुंच गया था और 24 मई तक केरल पहुंच गया था। यानी दोनों जगह सामान्य समय से करीब एक सप्ताह पहले मानसून का आगमन हुआ था। 

गोरखपुर इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देंगे। वह शनिवार को प्रदेश के चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर में स्थित यह इंटरनेशनल स्टेडियम 392.94 करोड़ रुपये की लागत से आकार लेगा। निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं और स्टेडियम बनाने के लिए एलाइनमेंट, मिट्टी भराई, लेवलिंग और बड़े निर्माण उपकरणों को लगाने का काम शुरू भी हो चुका है। 

2014 में आज ही के दिन भाजपा को पहली बार मिला था बहुमत 
16 मई 2014 को भाजपा को पहली बार लोकसभा चुनाव में बहुमत मिला था। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 282 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने किया था। 

आईपीएल में लखनऊ और चेन्नई के बीच मैच
आईपीएल में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से कोलकाता में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed