फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 candidates vying for support of over 14 lakh voters in Wayanad Lok Sabha bypoll

Wayanad: वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 14 लाख वोटरों के हाथ में 16 उम्मीदवारों की किस्मत, जानें कौन-कौन मैदान में

Tue, 12 Nov 2024 12:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल) Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Nov 2024 12:50 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस साल 3.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की थी। हालांकि वह रायबरेली लोकसभा सीट पर भी जीते थे, जिसके बाद वायनाड की सीट खाली हो गई थी। इसलिए अब यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
16 candidates vying for support of over 14 lakh voters in Wayanad Lok Sabha bypoll
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। वहीं, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर सबकी निगाहें इसलिए भी हैं, क्योंकि यहां कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में हैं। राहुल गांधी की बहन वाड्रा, भाकपा के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास समेत कुल 16 उम्मीदवारों की किस्मत करीब 14 लाख मतदाताओं के हाथ में है। 

विज्ञापन


कैसे सीट हुई खाली?
बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस साल 3.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की थी। हालांकि वह रायबरेली लोकसभा सीट पर भी जीते थे, जिसके बाद वायनाड की सीट खाली हो गई थी। इसलिए अब यहां उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस की योजना जहां राहुल की बहन प्रियंका गांधी को मैदान में उतारकर यूडीएफ का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट को बरकरार रखने की है। वहीं भाकपा और भाजपा इस पहाड़ी सीट को कांग्रेस से छीनने की उम्मीद कर रही हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में
पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को तीनों प्रमुख राजनीतिक मोर्चों द्वारा रोड शो देखा गया, जिसमें राहुल अपनी बहन के लिए समर्थन जुटाने के लिए व्यक्तिगत रूप से दिखाई दिए। बता दें, प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस वायनाड से सांसद के रूप में राहुल के 2019 से 2024 तक के कार्यकाल और वायनाड के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता पर भरोसा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीएफ और भाजपा के निशाने पर कांग्रेस
दूसरी ओर, एलडीएफ और भाजपा दोनों ही आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस नेता ने जीत के बाद जनता की राय को अपने पक्ष में करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दिया। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया था कि वह नियमित रूप से वायनाड आएंगी जब तक कि लोग उन्हें दूर रहने के लिए नहीं कहते। इसी दावे को खारिज करते हुए एलडीएफ और भाजपा ने यह भी तर्क दिया कि अगर वह जीतती हैं तो अपने भाई की तरह शायद ही कभी निर्वाचन क्षेत्र में दिखाई देंगी।

13 नवंबर को होना है उपचुनाव
इस बीच, निर्वाचन क्षेत्र में बढ़-चढ़कर तैयारी की गई है। यहां 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। वायनाड लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें वायनाड जिले की मनंथवाडी (सुलथन बाथेरी), कलपेट्टा और मनंथवाडी (सुलथवडी) शामिल हैं। कोझिकोड जिले में तिरुवंबाडी और मलप्पुरम जिले में इरनाड, नीलांबुर और वंडूर हैं।

जिला प्रशासनों के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सशस्त्र पुलिस बटालियन की कई कंपनियों को सात विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है। समूचे निर्वाचन क्षेत्र में 1,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। उन स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जहां माओवादी मौजूद हैं। 


पुलिस प्रशासन सख्त
मलप्पुरम जिला प्रशासन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस ने जिले से 13.1729 किलोग्राम गांजा, 76.25 ग्राम एमडीएमए, 30 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब, 50,98,300 रुपये नकद और 719.8 ग्राम सोना जब्त किया है। इसके अलावा, नीलांबुर पुलिस थाना सीमा से एक देसी बंदूक और 12 गोलियां जब्त की गईं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed