फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   150 terrorists were killed till Till October 3 this Year

आतंकियों के लिए काल बनी सेना, 9 महीने में ढेर किए 150 आतंकी, पाक ने 503 बार तोड़ा सीजफायर

Wed, 04 Oct 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Oct 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
150 terrorists were killed till Till October 3 this Year
army - फोटो : BASIT ZARGAR

कश्मीर में आतंकवादियों पर एक खास रिपोर्ट सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस साल 3 अक्टूबर तक सेना ने कुल 150 आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2017 तक पाकिस्तान ने 503 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 14 आतंकवादी मारे गए। वहीं 56 घुसपैठ की घटनाओं में 42 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में 291 आतंकियों ने सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश की, जिनमें से 80 सफल रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 275 आतंकवादी कश्मीर में सक्रिय हैं जिनमें से 250 से अधिक पीर पंजाल रेंज के उत्तर में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर में इस साल नौ जुलाई तक 172 आतंकवादी घटनाएं हुईं थी जिसमें 12 नागरिकों की जानें गईं और 38 जवान शहीद हुए। वहीं 95 आतंकवादी मारे गए हैं। राज्यसभा में गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने साल 2011 से 2017 तक के आतंकवादी घटनाओं का ब्योरा दिया था।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed