{"_id":"59d4d41b4f1c1b65548b5a50","slug":"150-terrorists-were-killed-till-till-october-3-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के लिए काल बनी सेना, 9 महीने में ढेर किए 150 आतंकी, पाक ने 503 बार तोड़ा सीजफायर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों के लिए काल बनी सेना, 9 महीने में ढेर किए 150 आतंकी, पाक ने 503 बार तोड़ा सीजफायर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
army
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकवादियों पर एक खास रिपोर्ट सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस साल 3 अक्टूबर तक सेना ने कुल 150 आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2017 तक पाकिस्तान ने 503 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 14 आतंकवादी मारे गए। वहीं 56 घुसपैठ की घटनाओं में 42 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में 291 आतंकियों ने सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश की, जिनमें से 80 सफल रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 275 आतंकवादी कश्मीर में सक्रिय हैं जिनमें से 250 से अधिक पीर पंजाल रेंज के उत्तर में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में इस साल नौ जुलाई तक 172 आतंकवादी घटनाएं हुईं थी जिसमें 12 नागरिकों की जानें गईं और 38 जवान शहीद हुए। वहीं 95 आतंकवादी मारे गए हैं। राज्यसभा में गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने साल 2011 से 2017 तक के आतंकवादी घटनाओं का ब्योरा दिया था।
Till Oct 3 2017, Pak violated ceasefire 503 times in which 14 terrorists were killed; 42 terrorists killed in 56 infiltration bids: Sources
— ANI (@ANI) October 4, 2017
Till October 3, this year the Army has killed a total 150 terrorists: Sources
— ANI (@ANI) October 4, 2017
In 2017, 291 terrorists attempted to enter into India and 80 have been successful: Sources
— ANI (@ANI) October 4, 2017