फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 dead and 133 buildings collapse due to heavy rainfall in Uttar Pradesh

देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बिगड़े हालात, अमित शाह ने बुलाई बैठक

Sat, 13 Jul 2019 08:15 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 13 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
15 dead and 133 buildings collapse due to heavy rainfall in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बीते तीन दिन में आई तेज बारिश और तूफान के चलते 15 लोगों की मौत हो गई है। औपचारिक आंकड़ों के अनुसार 15 लोगों के अलावा 23 जानवरों की भी मौत हो गई है और 133 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यहां 9 से 12 जुलाई के बीच आई बारिश के कारण ऐसा हो रहा है। 

विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा से जो जिले प्रभावित हुए हैं उनमें उन्नाव, पिलीभीत, सोनभद्र, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, कानपुर नगर, खिरी, अंबेडकर नगर, चंदोली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर का नाम शामिल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ये संभावना जताई है कि शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे, इसके अलावा बारिश और तूफान भी आ सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी शनिवार को भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कई  बारिश के बाद आई बाढ़ की स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की। 



 

बिहार में 11 लोगों की मौत

बिहार में बाढ़ के कारण जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। उत्तर बिहार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां शुक्रवार को भी लगातार पांचवें दिन भारी बारिश हुई है। नदियों के उफान के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण घरों के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा बाढ़ के पानी से कई पुलिया भी ध्वस्त हो गई हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।  

पूर्वोत्तर में 10 की मौत

पूर्वोत्तर के राज्य भी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक छह लोगों की मौत असम में हुई है। असम में आई बाढ़ के कारण 21 जिले और साढ़े आठ लाख लोग प्रभावित हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को लगाया गया है।

जो लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। पानी भर जाने के कारण लंबडिंग-बदरपुर रेल मार्ग से यातायात को रोक दिया गया है। बारिश के कारण हुई घटनाओं से मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी दो-दो लोगों की मौत हो गई है।

भारी बारिश से हिमाचल बेहाल

हिमाचल में बारिश के कारण छह सड़कें बंद पड़ी हैं। जिसमें शिमला में पांच सड़क और एक कांगड़ा जोन में है। शिमला के सोलन सर्कल में एक, नाहन में तीन और कांगड़ा के डलहौजी में एक सड़क बंद पड़ी है। शिमला, सोलन, मंडी और कांगड़ा में शुक्रवार को बारिश हुई। जिससे यहां के तापमान में कुछ गिरावट आई है।

दिल्ली में गर्मी जारी

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है। बारिश ना होने के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन भी बारिश ना होने के आसार हैं। इससे गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि बारिश 16 से 19 जुलाई के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed