{"_id":"65c9637ab7551768b205c295","slug":"147-trains-cancelled-as-several-motormen-attend-their-colleague-funeral-in-mumbai-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: सहकर्मी के अंतिम संस्कार में चले गए ड्राइवर, रद्द करनी पड़ीं 147 ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: सहकर्मी के अंतिम संस्कार में चले गए ड्राइवर, रद्द करनी पड़ीं 147 ट्रेनें
Mon, 12 Feb 2024 05:47 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:47 AM IST
सार
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों ने खासी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों ने जब विभाग के अधिकारियों से ट्रेन रद्द होने का कारण पूछा तो पता चला कि रेल के ड्राइवर अपने साथी के अंतिम संस्कार में गए हुए हैं और उन्हें आने में देरी हो गई है।
विज्ञापन
लोकल ट्रेन
- फोटो : PTI
विस्तार
मध्य रेलवे मुंबई डिवीजन में शनिवार को ड्यूटी पर मोटरमैन (ट्रेन ड्राइवर) की कमी के कारण सेंट्रल और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवा ठप हो गई। इसके चलते भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच 88 लोकल सहित 147 ट्रेन रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के मोटर चालक अपने सहकर्मी मुरलीधर शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए थे। अंतिम संस्कार 12 बजे होना था, लेकिन करीबी रिश्तेदारों के नहीं पहुंचने के कारण यह शाम 5 बजे तक नहीं हो सका। शर्मा की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों ने खासी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों ने जब विभाग के अधिकारियों से ट्रेन रद्द होने का कारण पूछा तो पता चला कि रेल के ड्राइवर अपने साथी के अंतिम संस्कार में गए हुए हैं और उन्हें आने में देरी हो गई है।
विज्ञापन