{"_id":"6256ec52de731c229542438d","slug":"13-people-died-in-dibrugarh-after-consuming-wild-poisonous-mushrooms-over-the-period-of-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: डिब्रूगढ़ में जंगली जहरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत, बीते एक हफ्ते में 39 मरीजों को भर्ती किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: डिब्रूगढ़ में जंगली जहरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत, बीते एक हफ्ते में 39 मरीजों को भर्ती किया गया
Wed, 13 Apr 2022 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:59 PM IST
सार
अभी भी अस्पताल में जहरीली मशरूम खाने से बीमार पड़ने वाले कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले पांच दिनों में पूर्वी असम के शिवसागर, डिब्रूगढ़, चराईदेव और तिनसुकिया जिलों के चाय बागान समुदाय के 35 लोगों को एएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Assam
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ में एक सप्ताह के दौरान जंगली जहरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां 39 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें ज्यादातर किडनी और लीवर की समस्या के थे। अब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। सभी उद्यान क्षेत्र के हैं। एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. प्रशांत दिहिंगिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिहिंगिया ने बताया कि अभी भी अस्पताल में जहरीली मशरूम खाने से बीमार पड़ने वाले कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले पांच दिनों में पूर्वी असम के शिवसागर, डिब्रूगढ़, चराईदेव और तिनसुकिया जिलों के चाय बागान समुदाय के 35 लोगों को एएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दिहिंगिया का कहना है कि हर साल जंगली मशरूम खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ जाते हैं। यह मशरूम खाने लायक नहीं होती है। जंगली हानिकारक मशरूम के सेवन को लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
असम के होजाई जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक एसयूवी फिसलकर रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में एसयूवी सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा भेलोगुड़ी के पास हुआ, जहां गुवाहाटी से आ रही एसयूवी का चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन राजमार्ग की रेलिंग से जा टकराया। वाहन में सवार लोग दोबोका जा रहे थे जोकि दुर्घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर है।