{"_id":"5b2b81d14f1c1b95598b5569","slug":"13-officers-of-assam-public-service-sack-were-involved-in-job-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम लोक सेवा के 13 अधिकारी बर्खास्त, नौकरी घोटाले में थे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम लोक सेवा के 13 अधिकारी बर्खास्त, नौकरी घोटाले में थे शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Thu, 21 Jun 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
असम प्रदेश लोक सेवा आयोग में पैसों के बदले नौकरी घोटाले में शामिल रहने के आरोप में असम सरकार ने प्रदेश लोक सेवा के 13 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। यहां सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। इन सबको बीते साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और यह लोग गुवाहाटी सेंट्रल जेल में हैं।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि उक्त अधिकारियों पर लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाल को रिश्वत देने और परीक्षा में नकल करने जैसे आरोप हैं। पाल भी फिलहाल जेल में हैं। गिरफ्तार अधिकारियों में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नीलमणि सेन डेका के पुत्र राजश्री सेन डेका भी शामिल हैं। इस घोटाले में अब तक राज्य के 35 अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन