{"_id":"5fd2ba468ebc3e3fe658e427","slug":"13-new-cases-of-unknown-disease-in-andhra-pradesh-deputy-cm-akk-srinivas-met-with-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में अज्ञात बीमारी के 13 नए मामले, पीड़ितों से मिले उपमुख्यमंत्री एकेके श्रीनिवास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में अज्ञात बीमारी के 13 नए मामले, पीड़ितों से मिले उपमुख्यमंत्री एकेके श्रीनिवास
Fri, 11 Dec 2020 05:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अमरावती
एजेंसी, अमरावती
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के इलूरु शहर में बुधवार मध्य रात्रि से अज्ञात बीमारी के 13 नए मामले सामने आए। शहर में बृहस्पतिवार को इस बीमारी के कुल मामले बढ़कर 609 हो गए। उपमुख्यमंत्री (एकेके श्रीनिवास) विजयवाड़ा में सरकारी जनरल अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 32 लोगों का इलूरू में जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 21 अन्य विजयवाड़ा के अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
अब तक 553 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। विजयवाड़ा के अस्पताल में बृहस्पतिवार को दो मरीजों मौत भी हुई। हालांकि इनकी मौत की वजह अज्ञात बीमारी नहीं है। श्रीनिवास का कहना है कि एक मृत महिला का कोरोना का इलाज चल रहा था जबकि पुरुष की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि इलूरू से विजयवाड़ा लाए गए कुछ मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। इन सभी को उचित इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन