फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 lac corona cases within 12 days corona cases may cross 5 million data today

13 दिन में बढ़े 12 लाख कोरोना के मरीज, आज पार कर जाएगा 50 लाख का आंकड़ा

Tue, 15 Sep 2020 01:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 15 Sep 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
13 lac corona cases within 12 days corona cases may cross 5 million data today
Covid-19 - फोटो : social media

देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 49 लाख के पार चले गए हैं। सोमवार को 79,358 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,15,546 हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार के दिन ये संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर लेगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से 13 लाख मामले पिछले 12 दिन में बढ़े हैं।

विज्ञापन



पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस की वजह से 1,063 मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया है और अब मृतकों की संख्या बढ़कर 80,000 के पार चली गई है। भारत में मौजूदा समय में कोविड-19 की मृत्यु दर 1.64 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 82,000 से ज्यादा एक दिन में ठीक हुए हैं। ये संख्या संक्रमित होने वाले मरीजों से करीब तीन हजार ज्यादा है। 
विज्ञापन


वहीं एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में ये अब तक सबसे बड़ा उछाल है। देश में मौजूदा समय में रिकवरी दर 78.23 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई करने वाले वाहनों को छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों को एंबुलेंस की तरह तत्परता से ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए छूट दी गई है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने भी अमावस्या पर कुरुक्षेत्र और पिहोवा में श्रद्धालुओं के जुटने पर रोक लगाने का फैसला लिया है। अब दिल्ली में पांच महीने बाद जिम और योग केंद्र को खोलने की अनुमित मिल गई है। उधर कोलकाता में भी पांच महीने बाद मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed