देश में तेज हुई कोरोना जांच की रफ्तार, आंकड़ा पहुंचा साढ़े 13 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार तेज हो रही है। जांच का आंकड़ा 13 करोड़ को पार कर गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में जांच आई तेजी के चलते देश में टेस्टिंग का आंकड़ा 13.06 करोड़ पहुंच गया है। परिषद ने बताया कि 20 नवंबर तक कोरोना की कुल 10,66,022 जांच हो चुकी थीं।
India crosses a landmark milestone in testing with more than 13 crores tests. 10,66,022 samples were tested in the last 24 hours which has increased India’s total cumulative tests to 13,06,57,808: Ministry of Health
— ANI (@ANI) November 21, 2020
कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है। इससे पहले भी एक दिन में 10 लाख से ज्यादा कोरोना जांच की गई थी।
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90 लाख को पार कर गई है। वहीं, मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,32,726 हो गया है। वहीं, देश में शनिवार को 46,232 नए मामले सामने आए, जबकि 564 लोगों की मौत हो गई। वहीं, शनिवार को कोरोना संक्रमण से 49,715 लोग ठीक हुए। इसी के साथ देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 84,78,124 हो गई है।