फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 september 2026 major event

आज के दिन: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत, उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का सिलवासा दौरा

Sat, 12 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 12 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 12  सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
12 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 12 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है।आज से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी। इसमें ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों के नेता, वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।  

विज्ञापन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत
शुरुआत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 शनिवार से शुरू होगा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिन तक चलेगा। दो दिन के इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देशों के नेताओं के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे। पहले दिन ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम के लेवल 2 पर पहुंचेंगे। इसके साथ सम्मेलन के पहले दिन के प्रमुख कार्यक्रम शुरू होंगे। 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी के बाद ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम के बाहरी लॉन में सामूहिक तस्वीर के लिए एक साथ आएंगे। पहले दिन के प्रमुख कार्यक्रमों का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज के साथ होगा। यह रात्रिभोज भारत मंडपम के लेवल 3 पर आयोजित किया जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

शी जिनपिंग  का भारत दौरा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। भारत की राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिनपिंग इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच 2020 में हुई हिंसक झड़प के बाद जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा है। (संबंधित खबर यहां पर पढ़ें)

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का सिलवासा दौरा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सिलवासा स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव 

ब्रिक्स समिट 2026 के बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को लेकर बदलाव की है। दिल्ली के कई प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही आज भी लागू रहेगी। इस दौरान आम लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से अपनी यात्रा की योजना बना लें, जहां संभव हो मेट्रो का इस्तेमाल करें, डायवर्जन रूट्स का पालन करें तथा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तरीख में हुआ बदलाव
12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत अब 10 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ब्रिक्स समिट में सदस्य और साझेदार देशों के नेता, वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसके चलते यह बदलाव किया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ विश्वविद्यालय में 12 से 20 सितंबर तक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से पांचवें ‘गोमती पुस्तक महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय साहित्य एवं संस्कृति के इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। महोत्सव में बच्चों के लिए विशेष ‘बाल मंडप’ तैयार किया गया है, जहां कठपुतली नाटक और विभिन्न कार्यशालाएं होंगी। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ विशेष संवाद सत्र भी आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed