{"_id":"6296da4f1756f23acb3473a4","slug":"11th-student-turned-down-offer-of-love-tamil-nadu-man-stabs-14-times-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 11 वीं की छात्रा ने ठुकराया प्यार का प्रस्ताव तो चाकू से किए 14 वार, जेल से छूटते ही वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 11 वीं की छात्रा ने ठुकराया प्यार का प्रस्ताव तो चाकू से किए 14 वार, जेल से छूटते ही वारदात
Wed, 01 Jun 2022 08:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:47 AM IST
सार
आरोपी की पहचान केशवन के रूप में हुई है। वह हाल ही में इसी लड़की के अपहरण के मामले में जेल से छूटा था। छूटते ही उसने फिर लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के त्रिची में 16 साल की एक लड़की को 22 साल के एक युवक ने चाकू से 14 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी 11 वीं में पढ़ने वाली इस लड़की से एकतरफा प्यार करता है। छात्रा ने जब उसका प्रस्ताव ठुकराया तो उस पर हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान केशवन के रूप में हुई है। वह हाल ही में इसी लड़की के अपहरण के मामले में जेल से छूटा था। छूटते ही उसने फिर लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था। पीड़िता त्रिची के अथिकुलम की रहने वाली है। परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने परिजन के यहां जा रही थी, तभी एक रेलवे ओवरब्रिज के पास उसे आरोपी केशवन ने रोका और उससे कहा कि वह उसे प्यार करता है, लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इससे खफा होकर उसने चाकू निकाला और छात्रा पर ताबड़तोड़ 14 वार कर दिए।
विज्ञापन
पीड़िता की चीख सुन राहगीर मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी हमला कर फरार हो गया। उसने चाकू मौके पर ही फेंक दिया था। राहगीरों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता के एक परिजन ने बताया कि आरोपी कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। उसने यह भी बताया कि केशवन को इसी लड़की के अपहरण के मामले में पोस्को के तहत जून 2021 में गिरफ्तार किया गया था। वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी त्रिची के पोथमेट्टुपट्टी का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे दबोचने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।